ऑटो न्यूज़

MG Hector की कीमत में हुई बंपर कटौती, जानें इस प्रीमियम एसयूवी के नए दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 5, 2024, 09:59 PM IST

MG Hector Price Cut: MG Motor India ने Hector SUV की कीमत में 95,000 रुपये तक गिरावट की है जिसकी बाद इसका शुरुआती दाम 14 लाख रुपये हो गया है। कंपनी ने हाल में हैक्टर के दो नए वेरिएंट्स भी पेश किए हैं जिनकी कीमत भी घटी है।

Image

हैक्टर प्लस की बात करें तो इसकी कीमत में कंपनी ने बंपर कटौती की है जो 2.40 लाख रुपये तक जाती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी हैक्टर की कीमत में आई गिरावट
  • 95,000 रुपये तक घटे एसयूवी के दाम
  • हाल में दो नए वेरिएंट्स भी लॉन्च हुए

MG Hector Price Cut: एमजी मोटर इंडिया ने हाल में अपनी पॉपुलर एसयूवी हैक्टर के दो नए वेरिएंट्स - शाइन प्रो और सेलेक्ट प्रो लॉन्च किए हैं। लेकिन यहां बड़ी खबर ये है कि कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत में 95,000 रुपये तक कटौती कर दी है। दाम में इस कटौती के बाद एमजी हैक्टर की शुरुआती कीमत 14 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने इसके शाइन और सेलेक्ट प्रो वेरिएंट्स की कीमत भी क्रमशः 44,000 रुपये और 25,000 रुपये घटा दी है। हैक्टर प्लस की बात करें तो इसकी कीमत में कंपनी ने बंपर कटौती की है जो 2.40 लाख रुपये तक जाती है।

हाल में आए 2 नए वेरिएंट

एमजी मोटर इंडिया ने हैक्टर एसयूवी के दो नए वेरिएंट - शाइन प्रो और सेलेक्ट प्रो भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 16 लाख रुपये और 17.30 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि भारतीय मार्केट में हैक्टर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। चीन के ऑटोमोबाइल जायंट सिआक के मालिकाना हक वाली मॉरिस गैराजेस भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है, खासतौर पर इसकी हैक्टर एसयूवी। ऐसे में नए वेरिएंट आ जाने पर इसकी बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

किन फीचर्स से लोडोड

एमजी हैक्टर के दो नए वेरिएंट के साथ बड़ा 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप भी मिला है। हैक्टर शाइन प्रो के साथ कंपनी ने जहां सिंगल पैन सनरूफ दी है, वहीं सेलेक्ट प्रो के साथ डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ मिली है। एसयूवी को मिले बाकी फीचर्स में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी टेललाइट्स और डोर हैंडल्स पर क्रोम फिनिश दिया गया है।

कितनी दमदार हैं दोनों एसयूवी

मॉरिस गैराजेस ने हैक्टर और हैक्टर प्लस के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है, वहीं ये 143 एचपी ताकत बनाता है। इसके अलावा 2.0-लीटर डीजल इंजन भी एसयूवी को मिला है जो 170 एचपी ताकत बनाता है और सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। मुकाबले पर नजर डालें तो यहां टाटा हैरियर, जीप कम्पास और महिंद्रा एक्सयूवी700 का 5-सीटर वर्जन भी हैक्टर और हैक्टर प्लास की टक्कर में मौजूद हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article