ऑटो न्यूज़

होंडा एलिवेट खरीदने वाले हैं तो खुश हो जाएं, पहली बार SUV पर मिला जोरदार डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 4, 2024, 10:41 AM IST

Honda Elevate Discount In March 2024: Honda Cars India की नई Elevate SUV ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है और अब कंपनी ने पहली बार इसपर 50,000 रुपये तक Discount दिया है। हालांकि ये चुनिंदा डीलरशिप पर मिल रहा है और कई बातों पर निर्भर करता है।

Image

ये छूट वेरिएंट, कलर और लोकेशन के साथ कई अन्य बातों पर निर्भर करती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा एलिवेट पर पहली बार डिस्काउंट
  • मार्च 2024 में मिली 50,000 तक छूट
  • चुनिंदा डीलरशिप पर मिल रहा फायदा

Honda Elevate Discount: होंडा कार्स इंडिया की चुनिंदा डीलरशिप ने मार्च 2024 में सभी कारों पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं। इसी महीने नई होंडा कार खरीदने पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे मिलेंगे। कंपनी ने पहली बार ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुई होंडा एलिवेट पर पहली बार डिस्काउंट उपलब्ध कराया है। अगर आप एलिवेट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च में 50,000 रुपये तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। ये सीधा कैश डिस्काउंट है, यानी कीमत में पूरे 50,000 कम हो जाएंगे। हालांकि ये छूट वेरिएंट, कलर और लोकेशन के साथ कई अन्य बातों पर निर्भर करती है।

आर्मी कैंटीन में भी उपलब्ध

होंडा एलिवेट एसयूवी लॉन्च होते की लोगों की नजरों में चढ़ गई और भारतीय मार्केट में इस कार को ग्राहकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब कंपनी ने एलिवेट को आर्मी कैंटीन यानी CSD (कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट) के जरिए बेचना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने आर्मी कैंटीन में एलिवेट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन इसका दाम 1.80 लाख रुपये तक गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। आम ग्राहकों के लिए होंडा एलिवेट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.58 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 16.20 लाख रुपये तक जाती है।

कितना दमदार है इंजन

होंडा ने एलिवेट एसयूवी के साथ 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है जो वीटीसी के साथ आता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी दमदार इंजन है जो 121 पीएस ताकत और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। कार की हाइट जहां 1,650 मिमी है, वहीं कंपनी ने इसका बूट स्पेस 458 लीटर रखा है जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है। एलिवेट का मैनुअल वेरिएंट जहां 15.31 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 17 किमी/लीटर माइलेज निकालेगा।

आक्रामक चेहरा और धांसू लुक

नई होंडा एलिवेट का चेहरा काफी आक्रामक है जो पैसे हेडलैंप्स के साथ आता है। पूरी तरह एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स अगले हिस्से में मिले हैं। एसयूवी के पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, इसके अलावा 2-टोन फिनिश वाले डायमंड कट अलॉय व्हील्स काफी अच्छे दिख रहे हैं। एलिवेट सिंगल और डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराई गई है और ग्राहकों को फीनिक्स ऑरेंज पर्ल, ऑब्सिडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक और मीटियोराइड ग्रे मैटेलिक रंगों के विकल्प मिलेंगे।

फीचर्स और सेफ्टी में जबरदस्त

होंडा एलिवेट के केबिन में खूब सारी जगह देने के अलावा कंपनी ने 7-इंच फुल कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच एलसीडी टचस्क्रीन डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी की बात करें तो कार के साथ कई एक्टिव और पेसिव तकनीक दी गई हैं जिनमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडीएएस शामिल है। यहां 6 एयरबैग्स, लेनवॉच कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट के साथ एजाइल हैंडलिंग असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, मल्टी एंगल रियर व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और कनेक्टेड फीचर्स एसयूवी को मिले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article