ऑटो न्यूज़

MG Cloud इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का पहला टीजर जारी, भारत में जल्द लॉन्च होगी कार

MG Cloud EV First Teaser: भारतीय मार्केट में मॉरिस गैराजेस नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर पेश करने वाली है। इसक नाम एमजी क्लाउड होगा और कंपनी ने ईवी का पहला टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर से ये बात तो साफ हो गई है कि क्लाउड इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Image

हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी क्लाउड ईवी का पहला टीजर जारी
  • सितंबर 2024 तक भारत में होगी लॉन्च!
  • प्रीमियम कैटेगिरी की इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

MG Cloud EV First Teaser: एमजी इंडिया ने अपनी नई क्लाउड इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का पहला टीजर जारी कर दिया है। खूबसूरत लुक वाली ये ईवी प्रीमियम कैटेगिरी की होगी। एमजी अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार एमजी क्लाउड ईवी भारतीय मार्केट में संभवतः सितंबर 2024 तक लॉन्च करने वाली है। हाल में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ये एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी जो पहले से विदेशी बाजार में बिक रही है और माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल भी समान ही होगा। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

लुक और फीचर्स में जोरदार

विदेशी मार्केट में उपलब्ध ये इलेक्ट्रिक कार लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार है। इसके साथ एलईडी डीआरएल, निचले हिस्से में लगे हेडलैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट मिले हैं। केबिन की बात करें तो यहां 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। डैशबोर्ड पर वुडन और ब्रोन्ज फिनिश दिए गए हैं। इसके अलावा केबिन को डार्क थीम पर तैयार किया गया है जो ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ आता है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

इंडोनेशिया के मार्केट में क्लाउड ईवी के साथ 50.6 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। ये बैटरी पैक 136 पीएस ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये ईवी 460 किमी तक चलाई जा सकती है। हालांकि भारत आने वाली ईवी की रेंज एआरएआई के हिसाब से अलग होने वाली है। डीसी फास्ट चार्जर से इस बैटरी को 30 मिनट में 30-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, वहीं घरेलू एसी चार्जर से 7 घंटे में ये 20-100 प्रतिशत चार्ज होती है।

सेफ्टी में लाजवाब है ये ईवी

एमजी क्लाउड ईवी के साथ 4 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैस हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। अडवांस्ट ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के अंतर्गत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ जाते हैं। आगामी सुरक्षा नियमों के हिसाब से भारतीय मॉडल को 4 की जगह 6 एयरबैग्स मिलने वाले हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article