ऑटो न्यूज़

2024 Nissan X-Trail की बुकिंग हुई शुरू, सामने आ गई पूरी की पूरी फीचर लिस्ट

New Nissan X-Trail Bookings Open: निसान ने भारतीय मार्केट में नई एक्स-ट्रेल प्रीमियम एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 1 लाख रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी 1 अगस्त 2024 को भारत में नई एसयूवी लॉन्च करेगी जिसके फीचर्स की तमाम जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।

Image

इकलौते वेरिएंट में लॉन्च होने वाली नई निसान एक्स-ट्रेल को 3 रंगों में पेश किया जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 निसान एक्स-ट्रेल की बुकिंग शुरू
  • 1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी एसयूवी
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड है इसका केबिन

New Nissan X-Trail Bookings Open: निसान इंडिया 1 अगस्त को नई एक्स-ट्रेल लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग लेना अब आधिकारिक तौर पर कंपनी ने शुरू कर दिया है। इस प्रीमियम एसयूवी में दिलचस्पी रखने वाले 1 लाख रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं। अगले कुछ ही हफ्तों में इस तीन कतार वाली एसयूवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इकलौते वेरिएंट में लॉन्च होने वाली नई निसान एक्स-ट्रेल को 3 रंगों में पेश किया जाएगा। ये रंग पर्ल व्हाइट, डायमंड ब्लैक और शैंपेन सिल्वर है। लुक और स्टाइल में 2024 निसान एक्स-ट्रेल बहुत जोरदार है और सड़क पर इसकी मौजूदगी साफ नजर आती है। इसकी ऑफरोडिंग क्षमता भी बेहतर होने का अनुमान है।

फीचर्स से लोडेड है केबिन

नई निसान एक्स-ट्रेल के साथ शानदार लुक और हाइटेक फीचर्स से लोडेड केबिन दिया गया है। यहां 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड और वायरलेस चार्जर मिले हैं। एसयूवी का स्टीयरिंग व्हील लेदर से ढंका हुआ है, वहीं इसके पीछे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। बाकी फीचर्स में 360 डिग्री सराउंड कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 7 एयरबैग्स और मैनुअली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स शामिल हैं।

कितनी दमदार है नई एसयूवी

निसान फिलहाल एक्स-ट्रेल का उत्पादन भारत में नहीं कर रही, ऐसे में इसे पूरी तरह आयात कर बेचा जाएगा। एक्स-ट्रेल के साथ 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर वीसीटी इंजन दिया गया है जो सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 12वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया है जिससे इसकी कुल ताकत 160 बीएचपी और 300 एनएम पीक टॉर्क तक पहुंच जाती है। इसके अलावा एसयूवी को तीन ड्राइविंग मोड्स - ईको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट भी मिले हैं। भारतीय मार्केट में नई एक्स-ट्रेल एसयूवी का मुकाबला बीवायडी ऐटो 3, एमजी क्लाउड ईवी, फोक्सवैगन टिगुआन और जीप कम्पास से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article