ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी कारों की बिक्री में 10% का इजाफा, जानें मई में बिके कितने वाहन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 1, 2023, 09:32 PM IST

बिक्री में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की बिक्री मई 2023 में 10 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने के मुकाबले पिछले महीने 1,78,083 वाहन भारत में बेचे हैं।

Image

यूटिलिटी वाहनों...ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा की बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 46,243 इकाई हो गई।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki की बिक्री 10% बढ़ी
  • मई 2023 में बिक गईं 1,78,083 कारें
  • मई 2022 में 1,61,413 थार आंकड़ा

Maruti Suzuki May Sales: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,78,083 इकाई रही है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल मई में कंपनी ने 1,61,413 वाहन बेचे थे। मई में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,51,606 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,34,222 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की कुल यात्री वाहन बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1,43,708 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,24,474 इकाई थी।

कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 5% बढ़ी

समीक्षाधीन महीने में कंपनी की मिनी कारों...ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के 17,408 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत घटकर 12,236 इकाई रह गई। कॉम्पैक्ट कारों - स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 71,419 इकाई हो गई। यह पिछले साल के समान महीने में 67,947 इकाई रही थी।

निर्यात 3% घटकर 26,477 इकाई

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री 586 से बढ़कर 992 इकाई रही। यूटिलिटी वाहनों...ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा की बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 46,243 इकाई हो गई। एक साल पहले समान महीने में यह 28,051 इकाई रही थी। मई में कंपनी का निर्यात तीन प्रतिशत घटकर 26,477 इकाई रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 27,191 इकाई था।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article