ऑटो न्यूज़

Car शोरूम जाने का सही समय! Maruti कारों पर बंपर छूट; 90 हजार तक की बचत का मौका

Maruti Suzuki Arena Discount June 2026: ये महीना एक नई कार खरीदने का सही समय हो सकता है। मारुति अपनी कारों पर 90 हजार रुपये तक की बचत का मौका दे रही है।

Image

Maruti Suzuki (AI Generated Image)

Maruti Suzuki Arena Discount June 2026: अगर आप भी इस महीने जून में एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। जून 2026 में आप नई मारुति सुजुकी कार खरीदते हैं तो अच्छी-खासी बचत कर सकेंगे। मारुति सुजुकी की Arena डीलरशिप्स इस महीने अपने कई पॉपुलर मॉडलों पर आकर्षक बेनिफिट्स ऑफर कर रही हैं। कंपनी की SUV Victoris से लेकर Swift, Brezza, WagonR और Alto K10 तक कई गाड़ियों पर ग्राहकों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, ऑफर्स शहर, डीलरशिप, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

Maruti Suzuki Victoris पर सबसे ज्यादा छूट

जून 2026 में सबसे बड़ा फायदा Maruti Suzuki Victoris पर दिया जा रहा है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहकों को अधिकतम 90,000 रुपये तक के लाभ मिल सकते हैं। वहीं, CNG वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक और पेट्रोल वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हो सकते हैं।

Swift खरीदने वालों के लिए भी शानदार मौका

मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक Swift पर भी इस महीने आकर्षक छूट मिल रही है। Swift के AMT वेरिएंट्स पर अधिकतम 45,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं, जबकि मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। Swift लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है और यह ऑफर इसे और आकर्षक बना सकता है।

    Brezza और WagonR पर भी मिल रहा ऑफर

    कॉम्पैक्ट SUV Brezza खरीदने वाले ग्राहकों को 55,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य योजनाएं शामिल हैं। दूसरी ओर, WagonR पर भी 52,500 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं, जिससे यह परिवारों के लिए एक किफायती विकल्प बन सकती है।

    Alto K10, Celerio, S-Presso और Eeco पर भी बचत

    एंट्री-लेवल कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने कई ऑफर्स पेश किए हैं। Alto K10 के कुछ वेरिएंट्स पर 52,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं Celerio, S-Presso और Eeco पर अधिकतम 37,500 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। ये मॉडल कम बजट में नई कार खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

    क्या यह खरीदारी का सही समय?

    यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि मारुति सुजुकी ने जून 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की भी घोषणा की है। ऐसे में मौजूदा डिस्काउंट ऑफर्स ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों के असर को कुछ हद तक कम करने का अवसर दे सकते हैं।

    Shivani Kotnala
    शिवानी कोटनालाauthor

    शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

    और पढ़ें
    End of Article