ऑटो न्यूज़

मारुति डिजायर को नितिन गडकरी ने क्यों दी बधाई? बताया- मेड इन इंडिया कारों के लिए मील का पत्थर

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के लोकप्रिय मॉडल ‘डिजायर’ (Dzire) के नए अवतार को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग हासिल करने पर बधाई दी है।

Image

नितिन गडकरी ने मारुति डिजायर की तारीफ की।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मारुति सुजुकी इंडिया Maruti Suzuki India) के लोकप्रिय मॉडल ‘डिजायर’ (Dzire) के नए अवतार को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग हासिल करने पर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में 2023 में भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य 3.5 टन तक के मोटर वाहनों के सुरक्षा मानकों में सुधार करना है।

गडकरी ने दी बधाई

गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि नई डिजायर को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग मिलने पर मारुति सुजुकी इंडिया को बधाई। यह मेड-इन-इंडिया कारों के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।

डिजायर के नए मॉडल में सुरक्षा सुधार

मारुति ने नवंबर 2024 में कई नए फीचर्स के साथ डिजायर का नया अवतार लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी ने कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर के नए मॉडल को सुरक्षा के लिहाज से बेहतर बनाते हुए लॉन्च किया, जिसमें छह एयरबैग समेत अनेक सक्रिय और निष्क्रिय सुरक्षा उपाय शामिल हैं।

वाहन सुरक्षा में नई दिशा

गडकरी ने कहा कि यह बदलाव वाहन सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेंगे।गडकरी ने कहा कि लोकप्रिय मॉडलों में सुरक्षा के नए मानकों को अपनाते देखना उत्साहजनक है। यह वाहन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्राहकों को सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा।

भारत एनसीएपी का उद्देश्य

लोगों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना ताकि खरीद निर्णय सुरक्षित हो। गडकरी ने बताया कि भारत एनसीएपी का लक्ष्य ग्राहकों को वाहन खरीदते समय सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक करना है ताकि वे सूचित निर्णय ले सकें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article