ऑटो न्यूज़

Manual Vs Automatic Cars: माइलेज की जंग! भारतीय सड़कों पर कौन-सी कार बचाएगी आपका Petrol?

Manual Vs Automatic Cars: क्या आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और मैनुअल कार और ऑटोमैटिक कार के बीच कंफ्यूज हैं। अगर हां तो आपको माइलेज को लेकर इन दोनों के बीच का अंतर समझना चाहिए-

Image

Manual Vs Automatic Cars (Photo: iStock)

Manual Vs Automatic Cars: कार खरीदते समय हर खरीदार के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि मैनुअल कार (Manual Cars) लें या ऑटोमैटिक (Automatic Cars) लें। खासकर जब बात पेट्रोल की बचत की हो, तो यह तुलना और भी जरूरी हो जाती है। दोनों तरह की कारों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन माइलेज को लेकर इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है, ताकि सही फैसला लिया जा सके।

Manual vs automatic: कार माइलेज

मैनुअल कारों की बात करें तो गियर बदलने का कंट्रोल पूरी तरह ड्राइवर के हाथ में होता है। अगर ड्राइवर सही समय पर गियर बदलता है और स्मूद ड्राइविंग करता है, तो इंजन पर कम दबाव पड़ता है और पेट्रोल की खपत कम होती है। खासकर हाईवे पर मैनुअल कारें बेहतर माइलेज देने में सक्षम होती हैं। अनुभवी ड्राइवर मैनुअल कार में अपनी ड्राइविंग स्किल के जरिए ईंधन की बचत को और बेहतर बना सकते हैं।

वहीं, दूसरी ओर ऑटोमैटिक कारों में गियर अपने आप बदलते हैं, जिससे ड्राइविंग काफी आसान और आरामदायक हो जाती है। पुराने समय में ऑटोमैटिक कारों की माइलेज कम मानी जाती थी, लेकिन अब नई तकनीक जैसे AMT, CVT और DCT के आने से इसमें काफी सुधार हुआ है। खासकर शहर के ट्रैफिक में, जहां बार-बार गियर बदलना पड़ता है, ऑटोमैटिक कारें काफी सुविधाजनक साबित होती हैं।

शहर और हाइवे ड्राइविंग का असर

भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक एक बड़ा फैक्टर है। शहरों में बार-बार रुकना और चलना पड़ता है, जहां ऑटोमैटिक कारें ड्राइविंग को आसान बना देती हैं। हालांकि, इस तरह की ड्राइविंग में माइलेज थोड़ा कम हो सकता है। वहीं, हाईवे पर जब गाड़ी एक समान स्पीड में चलती है, तो मैनुअल कारें पेट्रोल बचाने में आगे रहती हैं।

ड्राइविंग स्टाइल का प्रभाव

सिर्फ कार का प्रकार ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग स्टाइल भी माइलेज को काफी प्रभावित करता है। तेज एक्सीलरेशन, अचानक ब्रेक और गलत गियर का इस्तेमाल पेट्रोल की खपत बढ़ा देता है। यदि ड्राइवर संतुलित और स्मूद तरीके से गाड़ी चलाता है, तो दोनों ही प्रकार की कारों में अच्छा माइलेज मिल सकता है।

मेंटेनेंस और लागत का पहलू

मैनुअल कारें आमतौर पर सस्ती होती हैं और उनका मेंटेनेंस भी कम खर्चीला होता है। वहीं ऑटोमैटिक कारें थोड़ी महंगी होती हैं और उनकी सर्विसिंग भी ज्यादा खर्चीली हो सकती है। हालांकि, सुविधा के लिहाज से कई लोग ऑटोमैटिक को प्राथमिकता देते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article