ऑटो न्यूज़

Renault Duster vs Tata Sierra: जानिए माइलेज को लेकर कौन-सी Turbo-Petrol SUV ज्यादा दमदार

Renault Duster और Tata Sierra दोनों ही एसयूवी टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाती हैं। अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने का विचार बना रहे हैं दोनों ही एसयूवी के माइलेज को लेकर जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

कौन-सी Turbo-Petrol SUV देगी ज्यादा माइलेज (Photo: Brands)

Renault Duster vs Tata Sierra: भारतीय ऑटो बाजार में SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच दो लोकप्रिय नाम Renault Duster और Tata Sierra चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ही गाड़ियां दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आती हैं, लेकिन जब बात माइलेज की होती है, तो ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दोनों SUVs के टर्बो पेट्रोल इंजन के माइलेज आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं किस टर्बो पेट्रोल SUV का माइलेज ज्यादा दमदार है-

Renault Duster vs Tata Sierra

सबसे पहले बात करें Renault Duster की तो यह अपने दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसके Turbo TCe 160 इंजन के साथ कंपनी ने बेहतर माइलेज और पावर का संतुलन देने की कोशिश की है। इस इंजन में DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लगभग 18.45 kmpl का माइलेज मिलता है, जबकि 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह करीब 17.75 kmpl का माइलेज देता है। यह 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 163 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल गाड़ियों में से एक बन जाती है।

अपडेटेड Duster में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर है।

इसके अलावा, Renault दिवाली 2026 तक 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस हाइब्रिड सेटअप में 109 hp का पेट्रोल इंजन, 49 hp का इलेक्ट्रिक मोटर और 20 hp का हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर शामिल होगा, जिसे 1.4 kWh बैटरी सपोर्ट करेगी। इस पूरे सिस्टम का कुल आउटपुट 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क होगा, जो बेहतर माइलेज और पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

वहीं दूसरी ओर Tata Sierra में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। शुरुआत में इसके माइलेज को लेकर काफी बड़े दावे किए गए थे, लेकिन ARAI के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसका वास्तविक माइलेज करीब 13.5 kmpl है।

कौन-सी एसयूवी बेहतर

Duster बेहतर ईंधन दक्षता देती है, वहीं Sierra थोड़ा ज्यादा फ्यूल खपत करती है। हालांकि, Sierra फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के मामले में मजबूत दावेदारी पेश करती है।

कौन सी एसयूवी खरीदें

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च है, तो Renault Duster एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। वहीं, अगर आप फीचर्स और प्रीमियम अनुभव को ज्यादा महत्व देते हैं, तो Tata Sierra एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article