ऑटो न्यूज़

दमदार परफॉर्मेंस और लग्जरी का मेल! 11 लाख की शुरुआती कीमत में आया Volkswagen Taigun facelift

पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Volkswagen Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन अपने अपडेटेड डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos और Skoda Kushaq जैसी कारों को कड़ी टक्कर देने जा रहा है।

Image

Volkswagen Taigun facelift (Photo: Volkswage)

Volkswagen Taigun Facelift 2026: Volkswagen ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Volkswagen Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नई SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.99 लाख (करीब 11 लाख) रखी गई है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है।

वेरिएंट (Trim)1.0 TSI 6MT1.0 TSI 8AT1.5 TSI 7DCT
Comfortline11 लाख--
Highline12.7 लाख13.8 लाख-
Highline Plus14.3 लाख15.45 लाख-
GT Line14.6 लाख15.75 लाख-
Topline16 लाख17.18 लाख-
GT Plus Chrome--19 लाख
GT Plus Sport--19.3 लाख
Volkswagen Taigun facelift

Volkswagen Taigun facelift

SUV के लिए एक नई बायबैक स्कीम

Volkswagen ने इस SUV के लिए एक नया बायबैक स्कीम भी पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को एक्स-शोरूम कीमत का 75% तक रेजिडुअल वैल्यू (वापसी मूल्य) मिलने का वादा किया गया है। यह स्कीम 3 साल या 30,000 किलोमीटर तक के लिए मान्य होगी और केवल उन ग्राहकों पर लागू होगी, जो 31 मई 2026 तक Taigun फेसलिफ्ट की बुकिंग करते हैं।

नई Taigun फेसलिफ्ट में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी के मामले में कई बड़े अपडेट किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इस SUV में 40 से ज्यादा सुधार किए गए हैं, जिससे इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाया गया है।

डिजाइन

डिजाइन में Volkswagen Taigun facelift में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें नए आकार (reshaped) के हेडलाइट्स, अपडेटेड बंपर, और आगे-पीछे दोनों तरफ इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो दिया गया है। इसके अलावा, रियर में नया LED लाइट बार दिया गया है, जिसमें अब सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स भी शामिल हैं। SUV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और दो नए कलर ऑप्शन Avocado Pearl और Steel Grey भी जोड़े गए हैं, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं। इंटीरियर की बात करें तो Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट में लेआउट में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन वेरिएंट के अनुसार नए कलर स्कीम्स जोड़े गए हैं, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम लगता है।

फीचर्स

फीचर्स के मामले में इस SUV को अपग्रेड किया गया है। इसमें नया 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और अपडेटेड 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा पहले से मौजूद फीचर्स जैसे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग पैड और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी इसमें शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही 115hp वाला 1.0-लीटर और 150hp वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन क्रमशः 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि, अब 1.0 TSI वेरिएंट में नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है, जो पहले Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में देखा गया था।

माइलेज के मामले में भी इस फेसलिफ्ट मॉडल में सुधार किया गया है। 1.0 TSI ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 19.54 किमी/लीटर, 1.0 TSI मैनुअल का 19.98 किमी/लीटर और 1.5 TSI DCT वेरिएंट का माइलेज 18.85 किमी/लीटर बताया गया है।

इसके अलावा एक बड़ा तकनीकी अपडेट यह है कि अब इसके हाई वेरिएंट्स में रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो लंबे समय से ग्राहकों की मांग थी और इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से भी यह SUV काफी मजबूत है। इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो इसे सुरक्षित बनाते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article