ऑटो न्यूज़

अगस्त 2021 में लॉन्च हुई थी Mahindra XUV700, अब भी 35,000 ग्राहक कर रहे इंतजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 19, 2024, 02:41 PM IST

Mahindra Automotive ने जानकारी दी है कि फरवरी 2024 तक कंपनी को 2.26 लाख बुकिंग्स मिली हैं। इनकी डिलीवरी देने में कंपनी जान लगा रही है। सिर्फ XUV700 के लिए करीब 35,000 ग्राहक डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।

Image

महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए हर महीने औसत 7,000 फ्रेश बुकिंग्स कंपनी को मिल रही हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सयूवी700 की धांसू डिमांड
  • 35,000 ग्राहक अब भी वेटिंग लिस्ट में
  • अगस्त 2021 में लॉन्च हुई थी एसयूवी

Mahindra XUV700 Backlog: महिंद्रा ने फरवरी 2024 में अपने पेंडिग ऑर्डर की लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी ने बताया कि अब तक 2.26 लाख ग्राहक अपनी एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। ये जानकारी भी मिली है कि महिंद्रा को हर महीने करीब 50,000 बुकिंग मिल रही हैं, वहीं लगभग 10 फीसदी लोग हर महीने अपनी बुकिंग रद्द भी कर रहे हैं। एक्सयूवी700 की बात करें तो फरवरी 2024 तक इस एसयूवी के लिए 35,000 से भी ज्यादा ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए हर महीने औसत 7,000 फ्रेश बुकिंग्स कंपनी को मिल रही हैं।

5, 6 और 7-सीटर लेआउट

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से एक्सयूवी700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड और कैप्टन सीट्स दी गई हैं। यानी कंपनी अब इस एसयूवी को 5, 6 और 7—सीटर लेआउट में बेच रही है। इसके अलावा नई महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है।

कितनी दमदार है एक्सयूवी700

महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article