ऑटो न्यूज़

मार्केट में धमाल मचाने आया अर्टिगा का हाइब्रिड मॉडल, माइलेज जान चौंक जाएंगे आप

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 18, 2024, 04:29 PM IST

Suzuki Ertiga Cruise Hybrid: Maruti Suzuki की Ertiga MPV का भारत में जलवा है, अब कंपनी ने IIMS 2024 में नई Ertiga Cruise Hybrid लॉन्च कर दी है। भारतीय मार्केट में बहुत जल्द हाइब्रिड इंजन वाली इस कार को लॉन्च किया जाएगा।

Image

भारत में उत्पादन होने के बाद इसकी कीमत में कमी निश्चित तौर पर आने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 सुजुकी अर्टिगा क्रूज हाइब्रिड
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ये MPV
  • 20 किमी/लीटर तक देगी माइलेज

Maruti Suzuki Ertiga Cruise Hybrid: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की अर्टिगा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एमपीवी है। अब कंपनी ने इसका नया हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो यानी आईआईएमएस 2024 में सुजुकी अर्टिगा क्रूज नाम से इस हाइब्रिड एमपीवी को लॉन्च किया गया है जिसकी भारत में जल्द एंट्री होने वाली है। इसे एक्सटीरियर में कुछ बदलाव और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया गया है। भारतीय मुद्रा में इस एमपीवी की कीमत 15.3 लाख रुपये होती है, लेकिन भारत में उत्पादन होने के बाद इसकी कीमत में कमी निश्चित तौर पर आने वाली है।

20 किमी तक माइलेज

नई सुजुकी अर्टिगा क्रूज के साथ के15बी स्मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया गया है जो 10 एएच बैटरी से लैस है। ये 1.5-लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन है जो 104 पीएस ताकत और 138 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी का दावा है कि नई अर्टिगा हाइब्रिड 20 किमी/लीटर तक माइलेज देती है। भारत में बिकने वाली सिआज हाइब्रिड में भी यही इंजन मिलता है। इस एमपीवी को दो रंगों - पर्ल व्हाइट के साथ कूल ब्लैक डुअल टोन और कूल ब्लैक में पेश किया गया है। कुल मिलाकर सामान्य अर्टिगा की तुलना में नई हाइब्रिड एमपीवी काफी स्पोर्टी दिखती है।

नए में क्या-क्या मिला

सुजुकी ने नई अर्टिगा क्रूज हाइब्रिड को दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ आकर्षक बनाया है। इसका एंटीना पहले से छोटा हो गया है, वहीं अगले हिस्से में स्पोर्टी बंपर दिया गया है। इसके अलावा अंडर स्पॉइलर, साइड अंडर स्पॉइलर, साइड बॉडी डीकल्स, पिछले हिस्से में अपर स्पॉइलर और स्पोर्टी बंपर के साथ अंडर स्पॉइलर दिए गए हैं। नई एमपीवी को देखते ही आप जान जाएंगे कि इसे एलईडी डीआरएल मिले हैं जो सामान्य मॉडल में नहीं मिलते। भारतीय मार्केट के लिए कंपनी के कार लाइनअप में इसकी जगह एक्सएल6 और स्टैंडर्ड अर्टिगा के बीच की होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article