Land Rover Defender Dakar D7X-R/Photo- landrover
लैंड रोवर ने अपने नए रैली-स्पेक वर्जन Defender Dakar D7X-R से पर्दा उठा दिया है। यह खास एडिशन जनवरी में होने वाली Dakar Rally में अपनी पहली रेस करेगा और इसके बाद पूरे 2026 World Rally-Raid Championship (W2RC) में हिस्सा लेगा। यह मॉडल स्टॉक कैटेगरी के लिए बनाया गया है और इसका आधार Defender Octa है, हालांकि नियमों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।
Defender Dakar D7X-R में Defender Octa का वही मजबूत प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें tD7x बॉडी आर्किटेक्चर, ट्रांसमिशन और ड्राइवलाइन शामिल हैं। यह SUV 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से चलती है, लेकिन रेसिंग नियमों के तहत इसमें Advanced Sustainable Fuel का इस्तेमाल होगा, जो FIA मानकों पर आधारित है।
इसका बाहरी स्ट्रक्चर Defender 110 जैसा ही रखा गया है, लेकिन रैली स्पेसिफिकेशन के लिए इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जैसे- 550 लीटर का बड़ा रियर फ्यूल टैंक, रोल-केज वाला रैली-ग्रेड सेफ्टी स्ट्रक्चर, 35-इंच के बड़े टायर्स, 60mm तक बढ़ा ट्रैक-विड्थ, अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए राइड हाइट में बढ़ोतरी आदि। ये अपग्रेड इसे कठिन रेगिस्तानी रास्तों और लंबी रैली स्टेज के लिए तैयार बनाते हैं।
इंजन मैकेनिकली वही है, लेकिन FIA Stock Category के नियमों के तहत एयर-इंटेक रेस्ट्रिक्टर लगाया गया है, जिससे इंजन की पावर लिमिट रहती है। रेगिस्तान की ज्यादा गर्मी को ध्यान में रखते हुए कूलिंग सिस्टम में बड़े बदलाव किए गए हैं जिनमें बड़ा फ्रंट रेडिएटर, बेहतर एयरफ्लो के लिए नया ग्रिल डिजाइन, चार 12V कूलिंग फैन, रेत रोकने के लिए पार्टिकल-फिल्टर और बॉनेट में बदलाव और रूफ-माउंटेड लाइटिंग और एयर-इंटेक शामिल हैं।
शौक बड़ी चीज है: भारत का सबसे महंगा नंबर प्लेट, हरियाणा के इस बंदे के लिए खर्च कर दिए 1.17 करोड़
Defender Dakar D7X-R अब डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके प्रोटोटाइप ने रैली में जाने से पहले ही 6,000 किलोमीटर से ज्यादा ऑफ-रोड टेस्टिंग पूरी कर ली है। यह SUV अब 3 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली Saudi Arabia Dakar Rally में अपने असली दम का प्रदर्शन करेगी।