Lamborghini Urus: पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में SUVs की पसंद में काफी इजाफा हुआ है। जब भी बात SUVs की होती है तो शानदार फीचर्स, कम्फर्ट और दमदार इंजन की बात भी होती है। लैंबॉर्गिनी उरुस दुनिया की सबसे दमदार SUVs में से एक है। अब हाल ही में इस कार को और ज्यादा ताकत प्रदान की गई है। दुनिया की सबसे पावरफुल SUVs में से एक उरुस को उसका सबसे पावरफुल वेरिएंट मिल गया है। उरुस SE प्लग-इन हाइब्रिड, अब सबसे पावरफुल उरुस है। इस SUV को ऑटो चीन बीजिंग 2024 के दौरान पेश किया जाना अभी बाकी है। आइये जानते हैं दुनिया की सबसे पावरफुल SUV में क्या कुछ है खास?
डिजाईन में भी हुआ बदलाव
नई उरुस SE में आपको C शेप वाली DRL लाइट्स के साथ पहले से ज्यादा स्लिम हेडलाइट्स देखने को मिलती हैं। बंपर के साथ-साथ एयर वेंट में भी बदलाव किए गए हैं। उरुस SE का बोनट भी नया है और अब यह बोनट पहले थोडा ज्यादा लंबा है। कार को नई लाइन और क्रीज भी दी गई है। कार के रियर की बात करें तो अभी भी उरुस S वाली Y शेप वाली टेललाइट्स ही देखने को मिलती हैं।इंजन और इंटीरियरकार के कैबिन में भी बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर में अब आपको पहले से बड़ी 12.3 इंच की टचस्क्रीन देखने को मिलती है। सेंट्रल कंसोल में लेदर और अल-कंटारा फिनिश भी देखने को मिलती है। इंजन की बात करें तो कार में मौजूद 4 लीटर V8 इंजन 657 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। इंजन के साथ ही एक इलेक्ट्रिक मोटर भी देखने को मिलती है जो 189 हॉर्सपावर की अतिरिक्त ताकत प्रदान करती है। इस तरह उरुस SE प्लग इन हाइब्रिड कुल 789 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करती है।
