ऑटो न्यूज़

7 सीटर Kia Sorento जल्द होगी भारत में लॉन्च, हो रही है टेस्टिंग

किआ कंपनी इस पर आधारित एक हाइब्रिड SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम MQ4i बताया जा रहा है। यह SUV लॉन्च होने पर महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी को टक्कर देगी। वहीं, जो मॉडल टेस्टिंग में देखा गया है, उसे इसी अपकमिंग वर्जन का टेस्ट म्यूल माना जा रहा है।

Image

Kia Sorento 7 Seater/Photo-Kia

भारत में तीन-रो SUV सेगमेंट में मुकाबला और तेज होने वाला है। किआ की ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली 7-सीटर SUV Kia Sorento भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। किआ कंपनी इस पर आधारित एक हाइब्रिड SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम MQ4i बताया जा रहा है। यह SUV लॉन्च होने पर महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी को टक्कर देगी। वहीं, जो मॉडल टेस्टिंग में देखा गया है, उसे इसी अपकमिंग वर्जन का टेस्ट म्यूल माना जा रहा है।

दमदार डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स की झलक

  • इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स (235/55 R19 टायर्स) देखने को मिले
  • इसका डिजाइन बॉक्सी और प्रीमियम SUV जैसा है
  • स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, लंबा बोनट और चौड़ा रियर सेक्शन काफी आकर्षक दिखता है
  • सामने T-शेप DRLs, और पीछे कनेक्टेड टेललैम्प्स मिलने की उम्मीद
  • अंदर की बात करें तो टेस्ट कार में रोटरी गियर सेलेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स देखे गए, जो ग्लोबल मॉडल से मिलते-जुलते हैं।

भारतीय बाजार में किआ इस SUV को फीचर्स से काफी लैस कर सकती है।

  • डुअल 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • रियर विंडो और टेलगेट के लिए प्राइवेसी ग्लास
  • वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले
  • लेवल-2 ADAS फीचर्स होने की भी उम्मीद
  • हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी
  • ग्लोबल मार्केट में किआ सोरेंटो तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है
  • 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड- 238 hp
  • 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड- 288 hp
  • 2.2-लीटर डीज़ल हाइब्रिड- 8-स्पीड DCT
सभी वेरिएंट AWD सिस्टम के साथ आते हैं। भारतीय मॉडल में कौन सा इंजन दिया जाएगा, इस पर अभी फैसला संशय ही है, लेकिन हाइब्रिड पावरट्रेन फिक्स माना जा रहा है।

कब होगी लॉन्च?

किआ की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि यह SUV आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च हो सकती है। लॉन्च के बाद यह प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट की मजबूत दावेदार बन जाएगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article