ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter Vs Tata Tiago EV: 7 से 12 लाख में क्या है बेस्ट ऑप्शन?

हालांकि टाटा टियागो और ह्यून्दे एक्सटर अलग-अलग सेग्मेंट्स की कारें हैं, लेकिन 7 से 12 लाख के बजट में मौजूद यह सबसे अच्छे विकल्प भी हैं। अगर आप भी 7 से 12 लाख के बजट में कार खोज रहे हैं तो ये दोनों ही कारें आपकी पसंद हो सकती हैं। लेकिन अगर इन दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो ज्यादा बेहतर ऑप्शन क्या है? आइये जानने की कोशिश करते हैं।

Image

Hyundai Exter Vs Tata Tiago: 7 से 12 लाख में क्या है बेहतर ऑप्शन?

Photo : BCCL

Hyundai Exter Vs Tata Tiago EV: भारत में SUVs को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में कॉम्पैक्ट SUVs को भी काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है। ह्यून्दे एक्सटर, कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV है। यह एक एंट्री लेवल कार है और अपने शानदार फीचर्स की बदौलत लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। दूसरी तरफ इसी कीमत में टाटा की हैचबैक टियागो EV मौजूद है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। आइये जानते हैं कि ह्यून्दे एक्सटर और टाटा टियागो में से ज्यादा बेहतर फीचर्स और परफॉरमेंस आपको किस कार में मिलते हैं?

डिजाईन और परफॉरमेंस

ह्यून्दे एक्सटर में आपको 1197 CC का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। दूसरी तरफ टाटा टियागो में आपको 19.2 kWh क्षमता वाली बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 61 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकती है। टाटा टियागो EV को एक बार फुल चार्ज करने पर आपको 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है। डिजाईन की बात करें तो ह्यून्दे एक्सटर का डिजाईन काफी हद तक बॉक्स जैसा है। एक्सटर में आपको H शेप वाली हेडलाइट और DRLs मिलती हैं। साथ ही आपको स्किड प्लेट भी मिलती है। दूसरी तरफ टाटा टियागो का डिजाईन काफी मॉडर्न और फ्रेश है। कार में हेडलाइट के साथ-साथ टेललाइट भी आपको LED ही मिलती है।

इंटीरियर और अन्य फीचर

ह्यून्दे एक्सटर का इंटीरियर काफी आकर्षक है और कार काफी स्पेशियस भी है। एक्सटर में आपको 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही इस माइक्रो SUV में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिलते हैं। दूसरी तरफ टाटा टियागो EV का इंटीरियर भी काफी स्पेशियस है और पांच लोग बहुत ही आराम से बैठ सकते हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही आपको कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम कि सेटिंग्स भी मिल जाती हैं।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article