बिजनेस

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का ऐलान! 3 दिन तक किसी भी ATM से निकालें फ्री कैश, नहीं लगेगा कोई चार्ज

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। देशभर के सहकारी बैंक इन तीन दिनों में खुले रहेंगे। इससे ग्रामीण और शहरी खाताधारक सामान्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Image

3 दिन तक किसी भी ATM से निकालें फ्री कैश, नहीं लगेगा कोई चार्ज

देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस हड़ताल के बीच आम लोगों और ग्रामीण खाताधारकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। देशभर के सहकारी बैंक इन तीन दिनों में सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने साफ किया है कि उनके बैंक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में ग्राहकों को जमा, निकासी और दूसरे जरूरी बैंकिंग कामों के लिए सहकारी बैंकों में सेवाएं मिलती रहेंगी। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में सेवाओं की उपलब्धता उनके कामकाज पर निर्भर कर सकती है।

अगर आपका खाता SBI में है, तो बैंक के इस अपडेट को जानना जरूरी है। दरअसल, तीन दिवसीय होने वाली बैंक हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने SBI ग्राहकों को राहत दी है. बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इन तीन दिनों में ATM ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा। इन तीन दिनों में SBI के ग्राहक किसी भी बैंक के ATM से कैश निकाल सकेंगे।

अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आपको सिर्फ SBI का ATM ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। आप किसी दूसरे बैंक के ATM से भी आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। इन तीन दिनों में SBI की ओर से ATM ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे सहकारी बैंक

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के संगठनों ने बताया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को सहकारी बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। इसमें शहरी सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक शामिल हैं। इन बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक बैंक शाखाओं में जाकर लेन-देन कर सकेंगे।

किन सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ?

सहकारी बैंकों में ग्राहकों को नकदी जमा करने, पैसे निकालने, रकम भेजने और अन्य सामान्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकता है। ग्रामीण इलाकों में किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए भी ये बैंक काफी अहम हैं। प्राथमिक कृषि साख समितियां यानी PACS ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करती हैं। हालांकि, किसी खास सेवा की उपलब्धता जानने के लिए संबंधित बैंक या शाखा से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

क्यों हो रही है बैंक हड़ताल?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन कामकाज लागू करना शामिल है। इस मांग के तहत बैंक कर्मचारियों की इच्छा है कि शनिवार को भी बैंक बंद रहें। हड़ताल का असर मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं पर पड़ सकता है।

27 सितंबर को भी खुलेंगी सरकारी बैंक शाखाएं

हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर 2026, रविवार को सामान्य रूप से खोलने का निर्देश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों और संबंधित केंद्रों को चालू रखने की मंजूरी दी है। अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो 27 सितंबर को इसका लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, शाखा में जाने से पहले वहां कामकाज की पुष्टि कर लेना बेहतर होगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article