Maruti Suzuki Cars: क्या आप भी अप्रैल में कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं? देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। पिछले महीने की तरह ही इस महीने भी मारुति सुजुकी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और विभिन्न मॉडल्स पर जबरदस्त बेनेफिट दे रही है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800, ऑल्टो K10, एस्प्रेसो, सिलेरयो, डिजायर, स्विफ्ट और यहां तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली वैगन आर भी डिस्काउंट के साथ ऑफर की जा रही है। पिछले महीने की तरह ही मारुति सुजुकी ब्रेजा और अर्टिगा पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट?आइए आपको बताते हैं किस कार पर आपको कितना डिस्काउंट मिलेगा?
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10पिछले महीने की तरह ही इस महीने भी आपको सबसे ज्यादा बेनेफिट मारुति सुजुकी अल्टो K10 पर मिलते हैं। अगर आप ऑल्टो K10 का ऑटोमेटिक वेरिएंट लेते हैं तो आपको 62,000 रूपये का फायदा हो सकता है। जबकि मैन्युअल वेरिएंट खरीदने पर आपको 57,000 रूपये और सीएनजी मॉडल खरीदने पर 42,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है।

मारुती सुजुकी ऑल्टो K10
मारुति एस्प्रेसो
रेनॉल्ट क्विड का मुकाबला करने वाली मारुति एस्प्रेसो का ऑटोमेटिक वेरिएंट खरीदने पर आपको 61,000 रूपये का फायदा हो सकता है। अगर आप एस्प्रेसो का मैन्युअल वेरिएंट खरीदते हैं तो 56,000 रुपए और सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर 46,000 रूपये की बचत कर सकते हैं।
मारुती सुजुकी एस्प्रेसो
मारुति सिलेरियो
मारुति सिलेरियो में भी आपको 1 लीटर का वही तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो आपको एस्प्रेसो और ऑल्टो K10 में मिलता है। अगर आप मारुति सिलेरियो का ऑटोमेटिक वेरिएंट लेते हैं तो आप 61,000 रूपये बचा सकते हैं। मैन्युअल वेरिएंट खरीदने पर आप 56,000 रूपये की बचत कर सकते हैं, वहीं सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर आप 46,000 रूपये की बचत कर सकते हैं।
मारुती सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी वैगन आर
मारुति सुजुकी वैगन आर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। वैगन आर का ऑटोमेटिक वेरिएंट खरीदने पर अभी आप 61,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। अगर आप मैन्युअल वेरिएंट खरीदते हैं तो आप 56,000 और सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर आप 36,000 रुपए की बचत कर सकते हैं।
मारुती सुजुकी वैगन आर
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट को लॉन्च कर सकती है। फिलहाल मारुति सुजुकी स्विफ्ट का ऑटोमेटिक वेरिएंट खरीदने पर आपको 42,000 रूपये, मैन्युअल वेरिएंट खरीदने पर 37,000 रूपये और सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर 22,000 रुपए के बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं।
मारुती सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी स्विफ्ट की नई जनरेशन के बाद कंपनी डिजायर की नई जेनरेशन भी पेश करेगी। यह कार होंडा अमेज, टाटा टिगोर और ह्यून्दे ऑरा जैसी कारों से मुकाबला करती है। मारुति सुजुकी डिजायर का ऑटोमैटिक वेरिएंट खरीदने पर आपको 37,000 रूपये, सीएनजी वेरिएंट खरीदने पर 7,000 रुपए और मैन्युअल वेरिएंट खरीदने पर 32,000 रुपए का फायदा हो सकता है।
मारुती सुजुकी डिजायर
