ऑटो न्यूज़

हुस्कवार्ना ने भारत में लॉन्च की शानदार लुक वाली 2 नई बाइक्स, कीमत भी जान लीजिए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 18, 2024, 06:21 PM IST

स्वीडिश बाइक निर्माता हुस्कवार्ना ने भारत में नई स्वार्टपिलेन 401 और विटपिलेन 250 लॉन्च कर दी हैं। इनमें से स्वार्टपिलेन 401 की एक्सशोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये रखी है, वहीं विटपिलेन की कीमत 2.19 लाख रुपये है।

Image

अगर आप नई मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये शानदार विकल्प हो सकते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 हुस्कवार्ना स्वार्टपिलेन 401
  • 2024 हुस्कवार्ना विटपिलेन 250
  • भारत में लॉन्च हुईं दोनों बाइक्स

New Husqvarna Bikes: स्वीडन की बाइक निर्माता कंपनी हुस्कवार्ना ने बिल्कुल नई स्वार्टपिलेन 401 और अपडेटेड विटपिलेन 250 भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी हैं। इनमें से स्वार्टपिलेन 401 की एक्सशोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये रखी गई है, वहीं 2024 मॉडल विटपिलेन की एक्सशोरूम कीमत 2.19 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आप नई मॉडर्न रेट्रो मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये शानदार विकल्प हो सकते हैं। दिखने में ये दोनों मोटरसाइकिल ना सिर्फ बाकियों से अलग हैं, बल्कि शानदार लुक के साथ आती हैं।

मिले जोरदार फीचर्स

हुस्कवार्ना स्वार्टपिलेन 401 की बात करें तो ये साइज में थोड़ी बड़ी है और इसके साथ रगेड लुक दिया गया है। इसके साथ गोल एलईडी हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, इसके अलावा नए साइड पैनल्स और अगले हिस्से में छोटा विंडस्क्रीन भी मिला है। नई बाइक केटीएम 390 ड्यूक वाले नई ट्रैलिस फ्रेम पर तैयार की गई है। फीचर्स की बात करें तो बाइक राइड बाय वायर है जो ट्रैक्शन कंट्रोल, सुपरमोटो एबीएस, बिल्कुल नया 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बाइ डायरेक्शनल क्विकशिफ्टी मिले हैं।

दमदार इंजन से लैस

नई हुस्कवार्ना स्वार्टपिलेन 401 के साथ 398.6 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 46 बीएचपी ताकत और 39 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट क्लच से लैस किया है। 2024 स्वार्टपिलेन 401 के अगले हिस्से में डब्ल्यूपी एपेक्स यूएसडी फोर्क सेटअप दिया गया है, वहीं पिछला हिस्सा मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आया है। अगले और पिछले पहिये में क्रमशः 320 मिमी और 240 मिमी डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, ये बाइक डुअल चैनल एबीएस के साथ आई है।

2024 विटपिलेन 250

नई हुस्कवार्ना विटपिलेन 250 को कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसका साइज भी बडा हो गया है, वहीं साइड पैनल्स, फ्रंट फेंडर, सिंगल पीस सीट और इंजन कैप पर कॉपर ब्रोन्ज फिनिश बिल्कुल नए हैं। बाइक को नया 5-इंच एलसीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड बाय वायर, क्विकशिफ्टर प्लस, बंद-चालू हो सकने वाला एबीएस और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 249.5 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 30.47 बीएचपी ताकत और 25 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article