Honda Two Wheelers Sales: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के दौरान अपनी बिक्री के आंकड़े पेश किये हैं। पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने कुल 48,93,522 दोपहिया वाहन बेचे हैं। सिर्फ मार्च के महीने में ही कंपनी ने कुल 3,86,455 दोपहिया वाहन बेचे हैं। मार्च के दौरान बेचे गए कुल 3,86,455 दोपहिया वाहनों में से 3,58,151 वाहन भारत में बेचे गए हैं, जबकि 28,304 वाहनों को एक्सपोर्ट किया गया था। बिक्री की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने घरेलू मार्केट में 81% की जबरदस्त बढ़त हासिल की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी के एक्सपोर्ट्स में 95% का शानदार उछाल देखने को मिला है। आइये जानते हैं पिछले साल कंपनी के शानदार प्रदर्शन के लिए कौन से दोपहिया वाहन प्रमुख रूप से जिम्मेदार रहे।
ऑटो न्यूज़
जमकर बिके Honda के दोपहिया वाहन, Activa 6G ने मारी बाजी
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Apr 4, 2024, 03:06 PM IST
