क्रिकेट

IND vs WI ODI Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का वनडे मैच? जानिए कब व कहां देखें मुकाबला

India vs West Indies ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार, 27 सितंबर को भारतीय टीम से भिड़ेगी। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने उतरेगा। यहां जानिए इस मैच जुड़े लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत 27 सितंबर से शुरू हो रही तीन वनडे मैच की सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पहला वनडे मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 142 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 72 मैच जीते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं। चार मैच का रिजल्ट नहीं निकला है, जबकि दो मैच टाई रहा है।

IND vs WI लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी (India vs West Indies 1st ODI Live Streaming)

कब खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर, दिन रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैच?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?

भारतीय क्रिकेट फैंस भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के मैच के लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत वेबसाइट पर इस मैच के लाइव ब्लॉग व स्कोर की हर ताजा जानकारी और स्कोर देख सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड-

वेस्टइंडीज वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, कीमो पॉल और शेरफेन रदरफोर्ड।

भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article