टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर ईशा के आरोप से मचा बवाल, काम्या पंजाबी बोलीं- 'ज्यादा नहीं हो गया?'

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Brutally Troll: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ईशा रिखी ने काजी तौकीर पर आरोप लगाया कि वह उनपर हावी हो रहे थे। वहीं अब काम्या पंजाबी ने ईशा को आड़े हाथों लिया।

Image

Bigg Boss 20: ईशा रिखी पर काम्या पंजाबी ने कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Isha Rikhi Brutally Troll: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन हुए कैप्टेंसी टास्क में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल हुआ। खासकर काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला। यंग डीएसए ने दावा किया कि टास्क के दौरान उन्हें चोट लगी थी, लेकिन काजी तौकीर ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर नहीं मारा था। काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच गहमा-गहमी चल ही रही थी कि वहां ईशा रिखी ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पर आरोप लगाया। काजी तौकीर ने उनके सामने भी चिल्लाते हुए कहा कि वह अपने ऊपर कोई भी आरोप नहीं लेंगे, उन्होंने किसी को नहीं मारा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'आपको काजी से जलन है'- रीति पर भड़के सलमान खान, आसिफ सहित इन सदस्यों को भी लगाई लताड़

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर की बातें सुनकर ईशा रिखी रोने लग गईं। उन्होंने कंटेस्टेंट पर आरोप लगाया कि वह उनकी ओर हावी हो रहे थे, जिसे देखकर उन्हें एंजाइटी होने लगी। ईशा रिखी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, वहीं जब काजी तौकीर ने उनसे माफी मांगी तो भी एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे आपकी शक्ल नहीं देखनी है। लेकिन काजी तौकीर पर गंभीर आरोप लगाकर खुद ईशा रिखी बुरी तरह फंस गईं। लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। काम्या पंजाबी ने ईशा रिखी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "लड़कों की लड़ाई में कौन सही, कौन गलत ये तो बाद में तय कर लेंगे। पहले ये बताओ कि ये ईशा इतना क्यों रोने लग गई? मेरा मतलब है क्यों क्यों क्यों? थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kamya Punjabi ने 'बिग बॉस 20' को बताया 'बोरिंग', ट्वीट कर Rhiti Tiwari पर भी कसा तंज

      कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी ईशा रिखी (Isha Rikhi) का झूठ पकड़ा। एक यूजर ने 'बिग बॉस 20' का वीडियो साझा कर लिखा, "काजी तौकीर सही है। वो क्यों किसी के फालतू आरोप खुद पर ले? और उसने ईशा रिखी को कुछ ऐसा नहीं बोला है, जितना वो रो रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे कुछ प्वॉइंट पर लगा कि काजी तौकीर ने ज्यादा कर दिया होगा। लेकिन नहीं भाई, ये ईशा रिखी ही कमजोर है। इस बात के लिए इतना रोई?" तीसरे यूजर ने लिखा, "ईशा रिखी को विक्टिम कार्ड और वुमन कार्ड खेलकर 20 मिनट का फूटेज मिल गया।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article