Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने शुक्रवार को अपने 'मेड-इन-इंडिया' पोर्टफोलियो के तहत 10 नए टू-व्हीलर मॉडल पेश किए। इनमें 7 बिल्कुल नए मॉडल और 3 नए रंगों के साथ अपडेटेड मॉडल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए वाहनों का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करना है। इस नए पोर्टफोलियो में क्रूजर, एडवेंचर टूरर, रोडस्टर, लाइफस्टाइल बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर और फ्लेक्स-फ्यूल वाहन जैसे कई सेगमेंट शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इन मॉडल्स का भारत में अधिक प्रोडक्शन होने से रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और होंडा की आधुनिक तकनीक ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचेगी।
नए लाइनअप में Honda ADV 160, Honda CB500, Honda CB350 रेंज, Honda Rebel 300, Honda Rebel 500, Honda XR300L, Honda XR300 Rally और Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।
Honda CB500 का इंजन और परफॉर्मेंस
Honda CB500 में 501cc का इंजन दिया गया है, जो 20.7 kW की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक रेट्रो लुक, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधा का बेहतरीन मिश्रण है। Honda CB500 में आपको दमदार फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच का फंक्शन दिया है। इसके अलावा नई मोटरसाइकिल में आपको Honda Selectable Torque Control (HSTC), Honda RoadSync कनेक्टिविटी और गैस-चार्ज्ड रियर सस्पेंशन फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा, कंपनी के कुछ नए मॉडल्स में Honda E-Clutch तकनीक भी मिलेगी। यह सिस्टम क्लच को अपने आप नियंत्रित करता है, जिससे खासकर ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने वाली स्थिति में बाइक चलाना आसान हो जाता है। Honda CB500 के कई सारे वेरिएंट मिलते हैं। Honda CB500 को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें आपको Alloy वेरिएंट, Spoke Tubeless वेरिएंट, Spoke Tubeless with Graphics का ऑप्शन मिलता है।
Honda CB500 की कीमत
फिलहाल Honda ने CB500 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि बाइक की लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी। होंडा के मुताबिक, CB500 कंपनी के 'मेड-इन-इंडिया' प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। साथ ही, इन मॉडल्स के ज्यादा स्थानीय निर्माण से भारत में लोकल सोर्सिंग और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और होंडा के वैश्विक उत्पादन नेटवर्क में भारत की भूमिका भी और मजबूत होगी।
