Google ने Android 17 में एक नया माइग्रेशन सिस्टम जोड़ा है, जिससे iPhone से Android फोन पर डेटा ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब नए Android फोन को सेट करते समय किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह सुविधा सीधे Android सिस्टम में ही मौजूद होगी।
पहले की तरह फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और कैलेंडर के साथ-साथ अब दूसरी चीजें भी आप बेहद आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। नए अपडेट के बाद आप गूगल अकाउंट की डिटेल, सेव किए गए पासवर्ड, वाई-फाई नेटवर्क की डिटेल्स, आप अपने ई-सिम की भी डिटेल्स ट्रांसफर कर पाएंगे।
किन फोन में मिलेगा यह फीचर?
Google ने इस नए फीचर की शुरुआत कुछ Pixel स्मार्टफोन्स से कर दी है। इसके अलावा Samsung के Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 में भी यह सुविधा उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे दूसरे Android स्मार्टफोन्स के लिए भी जारी किया जाएगा, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।
