ऑटो न्यूज़

Hero Xtreme 160R 4V Combat एडिशन भारत में लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल और राइड-बाय-वायर टेक

एडिशन में विज़ुअल अपग्रेड के अलावा अब मिला है राइड-बाय-वायर सिस्टम, जिसकी मदद से नए फीचर्स मिलते हैं जैसे क्रूज कंट्रोल, Rain, Road और Sport जैसे सेलेक्टेबल राइडिंग मोड्स आदि। इन सभी फीचर्स को नए कलर-LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से कंट्रोल किया जा सकता है, जो कि Xtreme 250R में इस्तेमाल किए जा रहे एडवांस्ड यूनिट जैसा है।

Image

Hero Xtreme 160R 4V Combat Edition /photo-Hero

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 160R 4V सीरीज को और आकर्षक बनाते हुए भारत में नया Xtreme 160R Combat Edition लॉन्च किया है। डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप भले ही स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही हो, लेकिन यह नया एडिशन अपने अलग कलर थीम और अतिरिक्त फीचर्स के कारण खास बन जाता है, जिससे रोडस्टर सेगमेंट में इसका आकर्षण बढ़ जाता है।

नया हेडलाइट डिजाइन और आकर्षक कलर स्कीम

Xtreme 160R 4V Combat Edition की सबसे बड़ी खूबी इसका नया हेडलाइट सेटअप है, जो पूरी तरह नया तो नहीं है, लेकिन दिखने में Xtreme 250R के हेडलाइट से मिलता-जुलता है। इसके अलावा, Xoom 110 और Karizma XMR Combat Editions की तरह इसे भी ग्रे-एंड-येलो कलर स्कीम दी गई है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक प्रदान करती है।

अब राइड-बाय-वायर और क्रूज कंट्रोल

इस एडिशन में विज़ुअल अपग्रेड के अलावा अब मिला है राइड-बाय-वायर सिस्टम, जिसकी मदद से नए फीचर्स मिलते हैं जैसे क्रूज कंट्रोल, Rain, Road और Sport जैसे सेलेक्टेबल राइडिंग मोड्स आदि। इन सभी फीचर्स को नियंत्रित किया जा सकता है नए कलर-LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से, जो कि Xtreme 250R में इस्तेमाल किए जा रहे एडवांस्ड यूनिट जैसा है।

कीमत का इंतजार

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फीचर्स तो दिखा दिए हैं, लेकिन Combat Edition की कीमत की जानकारी अभी नहीं दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस एडिशन के साथ Xtreme 160R पहली 160cc मोटरसाइकिल बन गई है, जिसमें राइड-बाय-वायर और क्रूज़ कंट्रोल जैसी हाई-टेक सुविधाएं दी गई हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

हीरो Xtreme 160R 4V में 163.2cc, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑइल कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन मिलता है जो कि 16.66 hp की पावर से 8500rpm और 14.6 Nm का टॉर्क 6500rpm पर डिलीवर करता है। कुल मिलाकर, नया Combat Edition उन राइडर्स के लिए खास विकल्प बनकर उभरता है, जो स्टाइल के साथ मॉडर्न टेक और बेहतर राइडिंग कंट्रोल चाहते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article