देश

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले PM मोदी, व्यापार और सुरक्षा पर हुई बड़ी चर्चा

India Canada Relations: पीएम मोदी और कनाडाई विदेश मंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई।

Image

कनाडा की विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी (फोटो साभार- X)

India Canada Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों में एक बार फिर गर्मजोशी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक बातचीत हुई।

कनाडा की विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लिखा गया, 'भारत कनाडा के साथ एक रचनात्मक और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को सीधा फायदा मिले। भारत और कनाडा मिलकर एक अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया में योगदान दे रहे हैं।' इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अनीता आनंद से मुलाकात की थी। जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और पीपल-टू-पीपल संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। वहीं क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए गए।

PM मोदी और कनाडाई पीएम से फोन पर हुई थी बात

पीएम मोदी और कनाडाई विदेश मंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों देश के प्रमुखों ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति पर आगे बढ़ने और ठोस नतीजे हासिल करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने इसे गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत बताया। वहीं, कनाडाई पीएमओ के बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की बातचीत को जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस समझौते का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है। इसके साथ ही भारत में चल रहे टीम कनाडा ट्रेड मिशन का भी स्वागत किया गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article