देश

Punjab News: ‘पुलिस नशा तस्करों से मिली हुई है’, परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर कांग्रेस का मान सरकार पर हमला

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नशा तस्करों के साथ मिली हुई है और पूरे पंजाब में हालात बिगड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के बचे तीन महीनों में युवा पीढ़ी और पंजाब को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Image

शा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई।

Photo : ANI

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरी तरह से अपने हाथ खड़े कर दिए हैं और वह नशा तस्करों के साथ मिली हुई है। परगत सिंह ने कहा कि राज्य में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब युवा पीढ़ी और पंजाब को बचाने के लिए समझदारी से कदम उठाने की जरूरत है।

'पुलिस ने पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए'

बठिंडा में इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए परगट सिंह ने कहा कि मामला सिर्फ मानसा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में हालात बिगड़ चुके हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए हैं और वह नशा तस्करों के साथ मिली हुई है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, राज्य में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।

'युवा पीढ़ी और पंजाब को बचाने के लिए कदम उठाने होंगे'

परगट सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के बाकी तीन महीनों में समझदारी से काम करना होगा, ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी और राज्य को बचाया जा सके। उनके बयान में नशे के खिलाफ कार्रवाई और राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि मानसा की घटना को केवल एक इलाके की समस्या मानकर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे पूरे राज्य में नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों के संदर्भ में देखने की जरूरत है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और पंजाब में दोनों पार्टियों का व्यवहार काफी हद तक एक जैसा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article