ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki की 4 नई 7-सीटर कारें जल्द होंगी लॉन्च! Invicto Facelift से लेकर इलेक्ट्रिक MPV लेंगी एंट्री

भारत में 7-सीटर कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 4 नई 7-सीटर कारें लॉन्च कर सकती है। इनमें Invicto Facelift, अपडेटेड Ertiga, YMC इलेक्ट्रिक MPV और 7-सीटर Grand Vitara शामिल हो सकती हैं।

Image

मारुति सुजुकी की 4 नई 7 सीटर कार जल्द लेंगी एंट्री

Maruti Suzuki अपने पोर्टफोलियो में कई नए मॉडल शामिल करने की तैयारी कर रही है। इनमें Invicto Facelift, अपडेटेड Ertiga, YMC इलेक्ट्रिक MPV और 7-सीटर Grand Vitara शामिल हैं। इन अपकमिंग कारों में नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प देखने को मिल सकते हैं। आइए जल्दी से मारुति की इन चार अपकमिंग 7 सीटर कारों की डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

Maruti Suzuki Invicto Facelift

Maruti Suzuki Invicto कंपनी की प्रीमियम एमपीवी है, जो Toyota Innova Hycross पर आधारित है। उम्मीद है कि Innova Hycross का अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने के बाद Invicto में भी बदलाव किए जाएंगे। इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स और कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं। फिलहाल यह देखना बाकी है कि कंपनी केवल कॉस्मेटिक बदलाव करेगी या इसके फीचर लिस्ट को भी अपडेट करेगी। Invicto Facelift इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

Maruti Suzuki Ertiga Facelift

Maruti Suzuki Ertiga देश की लोकप्रिय 7-सीटर MPV में शामिल है। बढ़ते मुकाबले को देखते हुए कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर सकती है। इसमें मामूली डिजाइन बदलाव, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और अतिरिक्त फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसका अपडेटेड वर्जन अगले साल पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि नई जनरेशन Ertiga आने से पहले यह मौजूदा मॉडल का आखिरी फेसलिफ्ट हो सकता है।

Maruti Suzuki YMC Electric MPV

Maruti Suzuki की अपकमिंग YMC इलेक्ट्रिक MPV फिलहाल टेस्टिंग के दौर में है। यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है और eVitara वाले स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, LED टेललैंप और मोटी व्हील आर्च क्लैडिंग जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलने की संभावना है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS मिल सकते हैं। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki Grand Vitara 7-Seater

कंपनी Grand Vitara का 7-सीटर वर्जन भी तैयार कर सकती है। यह मौजूदा SUV का लंबा संस्करण हो सकता है, जिसमें तीसरी रो की सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके एक्सटीरियर में नई ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप, DRL और बदले हुए बंपर देखने को मिल सकते हैं। इसमें मौजूदा मॉडल के 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलने की संभावना है। माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट में AWD का विकल्प भी दिया जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article