JSW MG Motor India ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का नया Indulge Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.89 लाख रुपये रखी गई है। इस नए एडिशन में कंपनी ने एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसमें नया गोल्डन कलर, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए खास स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, यह एडिशन केवल 38 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है।
Windsor EV Indulge Edition में क्या है नया?
Windsor EV Indulge Edition में नया ‘Shadow Gold’ एक्सटीरियर कलर दिया गया है। इसके साथ ब्लैक फिनिश वाले 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो कार को स्पोर्टी लुक देते हैं। कार के पीछे की क्वार्टर ग्लास पर ‘Indulge’ बैजिंग दी गई है। इसके अलावा, इसमें पहले की तरह LED लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग, ऑल-ब्लैक रूफ और ब्लैक ORVMs मिलते हैं।

Windsor EV Indulge Edition
कंपनी ने इस एडिशन के साथ कई एक्सेसरीज भी दी हैं। इनमें 3D मैट्स, रियर सनशेड, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, बॉडी साइड मोल्डिंग, लेदर की कवर और क्रोम ग्रिल एक्सेंट शामिल हैं।
केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
कार के इंटीरियर में ड्यूल-टोन ब्लैक और टैन लेदरलेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके फ्रंट सीट हेडरेस्ट पर ‘Indulge’ नाम उभरा हुआ मिलता है। इसके अलावा, कंपनी ने पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रूफ-माउंटेड फ्लिप-डाउन स्क्रीन दी है, जिसे ‘Private Screen’ नाम दिया गया है। केबिन को और आरामदायक बनाने के लिए इसमें खास डिजाइन वाले कुशन और नेक पिलो भी दिए गए हैं।
बैटरी, रेंज और पावर
MG Windsor EV Indulge Edition में 38 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ फ्रंट एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 332 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
Essence वेरिएंट से कितनी महंगी है?
MG Windsor EV Indulge Edition की कीमत 17.89 लाख रुपये है, जो Windsor EV के Essence वेरिएंट से करीब 89,000 रुपये ज्यादा है। वहीं, Windsor EV में 52.9 kWh का बड़ा बैटरी पैक भी मिलता है। इस बैटरी के साथ कार की दावा की गई रेंज 449 किलोमीटर है। इसमें भी 136 hp की पावर और फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर मिलती है।
