अगर आप इस फेस्टिव सीजन में रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। Realme ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन Realme 16 5G और Realme 16T 5G की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इस बार Realme 16 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जबकि Realme 16T के सभी वेरिएंट 1,000 रुपये महंगे हो गए हैं। नई कीमतें Realme की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com के साथ दूसरे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी लागू हो गई हैं।
Realme 16 5G की नई कीमतें
Realme 16 5G के अलग-अलग वेरिएंट अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब इसकी नई कीमतें कुछ इस तरह हैं:
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 41,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 43,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 47,999 रुपये
Realme 16T 5G की नई कीमतें
Realme 16T 5G के भी तीनों वेरिएंट महंगे हो गए हैं। कंपनी ने हर वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। फोन की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 31,999 रुपये
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 33,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 36,999 रुपये
क्या अब भी Realme 16 या Realme 16T खरीदना सही रहेगा?
अगर फीचर्स की बात करें, तो Realme 16 में 6.57 इंच की डिस्प्ले, सेल्फी लेने के लिए खास मिरर डिजाइन और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, Realme 16T में इससे भी बड़ी 8,000mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे यूजर्स जो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं और ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं, उनके लिए यह फोन काम का हो सकता है।
हालांकि, दोनों फोन की कीमतें बार-बार बढ़ने के बाद अब इन्हें खरीदने से पहले थोड़ा सोचने की जरूरत है। इस बजट में दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं, जो कैमरा, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले या दूसरे फीचर्स के मामले में बेहतर डील दे सकते हैं। इसके साथ ही आप इस बजट सेगमेंट दूसरे स्मार्टफोन्स से भी इनके फीचर्स की तुलना कर सकते हैं।
