CJP Flag March: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने सभी समर्थकों से 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग शाम 5 बजे तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क आएं। हम बता देंगे कि झंडा लहराना, कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग वहां नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा लहराएं।
उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे कोई डर नहीं है क्योंकि तिरंगा ही मेरा प्राइड है और मैं तिरंगा लहरा कर रहूंगा।
5 दिन की न्यायिक हिरासत में सौरव दास और रांका
सौरव दास, आशुतोष रांका को कोर्ट ने पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया है। कोर्ट में इनकी जमानत के लिए आज अर्जी भी लगाई जाएगी। सीजेपी नेताओं पर बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और बीएनएस की धारा 163 के उल्लंघन का आरोप है। ये तीनों नेता मंगलवार को दीवार फांदकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। रात में पुलिस ने इन सभी को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया और सुबह के वक्त मंदिर मार्ग स्थित एसईएम कोर्ट में पेश किया।
सीजेपी के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की ओर से पेश वकील अभिष्ट हेल ने कहा कि आशुतोष, सौरभ और हम सीजेपी के वॉलिंटियर के साथ भारत का झंडा लेके जंतर मंतर पर गए थे और हमने भारत माता की जय के नारे लगाए। भारत का झंडा और नारे, भारत माता की जय के नारे लगाने की वजह से मोदी-शाह की तानाशाही सरकार ने सौरभ और आशुतोष को आज 5 दिन के लिए जेल में भेजा है।
