शहर

'सपा में आना चाहते हैं भाजपा के 50-70 विधायक', हरदोई सांसद एसपी सिंह का बड़ा दावा

Uttar Pradesh Elections 2027: हरदोई में सपा सांसद एसपी सिंह ने दावा किया कि भाजपा के 50 से 70 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

Image

हरदोई सांसद एसपी सिंह

Photo : Times Now Digital

Uttar Pradesh Elections 2027: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद एसपी सिंह ने दावा किया कि भाजपा के 50 से 70 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक सपा नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी विधायक का नाम बताने से इनकार कर दिया।

वहीं, सपा के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उनकी पार्टी को 'बैंड-बाजा पार्टी' करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसकी बुकिंग होती है, उसी का गाना गाते हैं और जो एडवांस देता है, उसी के लिए बजाते हैं।

सपा नेताओं ने ये बयान स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार के समर्थन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिए।

भाजपा में शामिल होने वाले सपा के बागी विधायकों से जुड़े सवाल पर हरदोई सांसद एसपी सिंह ने कहा कि कई नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भाजपा के विधायक भी सपा में आना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के 50 से 70 विधायक ऐसे हैं, जो समाजवादी पार्टी में आने के इच्छुक हैं। हालांकि, उन्होंने किसी विधायक का नाम बताने से इनकार कर दिया।

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे दलों के विधायकों और सांसदों को तोड़ने के लिए खरीद-फरोख्त की राजनीति करती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए इसे भाजपा का पुराना राजनीतिक तरीका बताया।

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में डमी प्रत्याशियों के मुद्दे पर एसपी सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में मिलते-जुलते नाम वाले प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से सपा के करीब 10 हजार वोट अवैध हो गए थे। इस बार भी ऐसी कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे 'टिट फॉर टैट' यानी जैसे को तैसा की राजनीति बताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशियों को खड़ा करने का फैसला पार्टी स्तर पर होता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article