ऑटो न्यूज़

यूरोप में धूम मचाएगी ये भारतीय बाइक कंपनी: जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में बढ़ाएगी अपनी मौजूदगी

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा कि 2024-25 में कंपनी ने ‘इलेक्ट्रिक परिवहन में अपनी लीडिंग स्थिति को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा, ग्लोबल विस्तार योजना के तहत हीरो मोटोकॉर्प वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगी।

Image

मुंजाल ने कहा कि 2024-25 में हीरो मोटोकॉर्प ने ‘इलेक्ट्रिक परिवहन में अपनी लीडिंग स्थिति को और मजबूत किया है। (image-istock)

Hero MotoCorp: दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प तेजी से ग्लोबल विस्तार कर रही है और उसकी योजना 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की है। कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने यह बात कही है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, मुंजाल ने कंपनी के हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हीरो मोटोकॉर्प "भविष्य में निवेश कर रही है - भारत और उससे आगे।" कंपनी अगली जनरेशन के बिजनेसमैन को मार्गदर्शन भी दे रही है, उन्हें रिसर्च और डेवलपमेंट विकास तक एक्सेस प्रदान कर रही है और मार्केट में प्रवेश के रास्ते खोल रही है।

मुंजाल ने कहा कि 2024-25 में कंपनी ने ‘इलेक्ट्रिक परिवहन में अपनी लीडिंग स्थिति को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा, ग्लोबल विस्तार योजना के तहत हीरो मोटोकॉर्प वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगी।

मुंजाल ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 में, हमने ग्राहक अनुभव, क्वालिटी और पैमाने पर विशेष ध्यान देकर दक्षिण एशिया से लेकर लातिनी अमेरिका तक के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 43 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की।" मुंजाल ने आगे कहा कि इस साल के अंत में यूरोप और ब्रिटेन में प्रवेश करने का फैसला कंपनी की इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और इनोवेशन समर्थित वैश्विक महत्वाकांक्षा को दिखाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article