ऑटो न्यूज़

Smart+ से लेकर Accomplished+ तक, जानें Tata Sierra के सभी मॉडल की पूरी जानकारी

Tata Motors ने नए Sierra में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को ओरिजिनल मॉडल से प्रेरित रखा है, जैसे फ्लैट फ्रंट प्रोफाइल और फॉक्स अल्पाइन विंडो, ताकि पुरानी यादों का अनुभव फिर से जीवित हो। आइए इसके इंजन से लेकर डिजाइन और पावरट्रेन से लेकर कलर्स तक के बारे में जानते हैं।

Image

New Tata Sierra/Photo-Timesnowhindi

देश में सबसे प्रतीक्षित SUVs में से एक, Tata Sierra, आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम और इंट्रोडक्टरी) रखी गई है। नई Tata Sierra ने 1993 से 2001 तक बिक्री में रही ओरिजिनल Sierra की यादें ताजा कर दी हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई कारें लंबे अंतराल के बाद वापस आई हैं और Tata Sierra ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

इस SUV को 2025 Bharat Mobility Global Expo में कॉन्सेप्ट फॉर्म में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे काफी ध्यान मिला। लॉन्च हुई प्रोडक्शन-वेर्सन कॉन्सेप्ट के काफी करीब है। Tata Motors ने नए Sierra में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को ओरिजिनल मॉडल से प्रेरित रखा है, जैसे फ्लैट फ्रंट प्रोफाइल और फॉक्स अल्पाइन विंडो, ताकि पुरानी यादों का अनुभव फिर से जीवित हो।

Tata की पहली कार में छह नई तकनीकें

Tata Sierra कई फीचर्स और तकनीक में Tata की पहली कार बन गई है। इनमें Triple-screen सेटअप: टॉप-एंड वेरिएंट में 12.3-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, 12.3-इंच का पैसेंजर स्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं। इसके अलावा 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम साउंडबार के साथ, Extended sun visors और एडजस्टेबल फ्रंट अंडर-थाई सपोर्ट, Auxiliary taillight, 17 mm Bi-LED हेडलैंप, जो भारतीय मार्केट में सबसे स्लिम हैं। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ है जो मार्केट का सबसे बड़ा है।

Tata Sierra: सभी फीचर्स एक नजर में

श्रेणीडीटेल
वेरिएंट्स• स्मार्ट +• प्योर• प्योर +• एडवेंचर• एडवेंचर +• अकोम्प्लिश्ड• अकोम्प्लिश्ड +
कीमत (एक्स-शोरूम)₹11.49 लाख (इंट्रोडक्टरी)
बुकिंगनई-जनरेशन टाटा सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी
डिलीवरीनई-जनरेशन टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी

Tata Sierra: कलर्स

श्रेणीउपलब्ध रंग
कलर्स• अंडमान एडवेंचर• बंगाल रूज़• कूर्ग क्लाउड्स• मुन्नार मिस्ट• प्योर ग्रे• प्रिस्टीन व्हाइट

Tata Sierra: वेरिएंट के हिसाब से पावरट्रेन

इंजनट्रांसमिशनस्मार्ट +प्योरप्योर +एडवेंचरएडवेंचर +
1.5-लीटर NA पेट्रोलMTYesYesYesYesYes
DCANoYesYesYesNo
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोलATNoNoNoNoYes
1.5-लीटर डीजलMTYesYesYesYesYes
ATNoYesYesNoYes
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article