नई Sierra के इंटीरियर का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका Triple-Screen TheatrePro डैशबोर्ड लेआउट। जहां अन्य SUVs में डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है, वहीं Sierra में तीन 12.3-इंच की स्क्रीन दी गई हैं, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक स्क्रीन को-ड्राइवर के लिए। यह फीचर इसे सेगमेंट में काफी अलग और हाई-टेक बनाता है।
Tata Sierra पहली SUV है जो Tata की नई A.R.G.O.S. (All-Terrain Ready, Omni-Energy, Geometry Scalable) प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे भविष्य के EV और Hybrid सिस्टम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नई Sierra में 1525mm x 925mm की सबसे बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। यह दूसरी पंक्ति से लेकर C-पिलर तक फैली हुई है, जिससे केबिन और ज्यादा ओपन और spacious महसूस होता है। यह डिजाइन 1991 की Original Sierra के Alpine Window कॉन्सेप्ट से प्रेरित है।
Tata Sierra भारत की पहली घरेलू ICE SUV है जिसमें AR-HUD (Augmented Reality Heads-Up Display) दिया गया है। यह सिस्टम विंडशील्ड पर रियल-टाइम नेविगेशन, ड्राइविंग जानकारी और 19 तरह के स्मार्ट विजुअल प्रोजेक्ट करता है। इसमें Standard, Immersive, Personal और Snow जैसे मोड शामिल हैं।
SUV में सेगमेंट-फर्स्ट R19 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके रोड प्रेजेंस और ड्राइविंग स्टेबिलिटी को बढ़ाते हैं।
Sierra में 12-स्पीकर JBL Black ऑडियो सिस्टम मिलेगा, जिसे Dolby Atmos स्पैशियल साउंड के साथ ट्यून किया गया है। इसका खास फीचर है SonicShaft साउंडबार, जो डैशबोर्ड के बीच में फ्यूचरिस्टिक तरीके से फिट किया गया है। यह सेटअप होम-थियेटर जैसा ऑडियो अनुभव देता है।
Sierra में Tata का iRA सिस्टम दिया गया है, जिसमें 75 से भी ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं। इसमें सुरक्षा, कम्फर्ट, डायग्नॉस्टिक्स, रिमोट कंट्रोल और पर्सनलाइजेशन से जुड़े कई स्मार्ट विकल्प मिलते हैं।
SUV में दो नए पेट्रोल इंजन मिलेंगे जिनमें 1.5L Hyperion Turbo GDi – 160 PS, 255 Nm और 1.5L Revotron Naturally Aspirated पेट्रोल यूनिट शामिल हैं।