Toyota Corolla Cross Facelift Features: पिछले कई सालों के दौरान टोयोटा ने ग्लोबल मार्केट में अपने कई कार मॉडल्स को अलग-अलग सेगमेंट और वर्जन में पेश किया है। ऐसा ही एक मॉडल कोरोला भी है और इस वक्त ग्लोबल मार्केट में कोरोला का क्रॉसओवर एसयूवी वर्जन, टोयोटा कोरोला क्रॉस काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल हाल ही में कंपनी द्वारा इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया गया है। आइये टोयोटा कोरोला क्रॉस के खास फीचर्स और इसे मिले अपग्रेड के बारे में जानते हैं।
तीन साल बाद मिला फेसलिफ्ट
कोरोला क्रॉस को तीन साल पहले थाईलैंड में पेश किया गया था और उसके बाद अब जाके इस कार मॉडल को फेसलिफ्ट अपडेट मिला है। आपको इस कार के चार विभिन्न मॉडल देखने को मिलेंगे जिन्हें स्पोर्ट प्लस, एचइवी प्रीमियम, एचइवी प्रीमियम लग्जरी और एचइवी प्रीमियम जीआर स्पोर्ट का नाम दिया गया है। यहां एचइवी का मतलब हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल है और इस कार के अन्य तीन मॉडल्स में से सिर्फ एक ही मॉडल, स्पोर्ट प्लस ऐसा है जो हाइब्रिड नहीं है।
इंजन और सेफ्टी
इस कार के बेस मॉडल में आपको टोयोटा का 1.8 लीटर वाला 2जेडआर-एफबीइ पेट्रोल इंजन मिलता है जो 140 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। दूसरी तरफ गाड़ी के हाइब्रिड इंजन की बात करें तो यह कुल 170 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है, जिसमें से 98 हॉर्सपावर इंजन द्वारा और 72 हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा जनरेट किये जाए हैं। इसके साथ ही कार में आपको ADAS फीचर भी मिलते हैं। लेकिन यह सिर्फ एचइवी प्रीमियम लग्जरी और एचइवी प्रीमियम जीआर स्पोर्ट मॉडल्स में प्रदान करवाए गए हैं। साथ ही कार में आपको 7 एयरबैग भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
डिजाईन और इंटीरियर
कार के डिजाईन की बात करें तो हेडलाइट में आपको नया एलईडी सेटअप देखने को मिलता है और ग्रिल में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। गाड़ी के बंपर में नीचे की तरफ आपको एयर कर्टेन भी देखने को मिलते हैं जो इसे काफी जबरदस्त लुक प्रदान करते हैं। कार के अन्य फीचर्स में आपको एलईडी इंटीरियर लाइट्स, इलेक्ट्रिक कार ब्रेक और ऑटो होल्ड फंक्शन भी मिलता है। इसके अलावा कार में आपको 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स के साथ आता है।
