ऑटो न्यूज़

GST कटौती का असर, सिएट ने सस्ते किए सभी सेगमेंट के टायर

सरकार ने नए न्यूमेटिक टायरों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि अब ट्रैक्टर टायरों और ट्यूबों पर पांच प्रतिशत जीएसटी दर लागू होगी। सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अर्नब बनर्जी ने जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने को एक समयोचित और प्रगतिशील निर्णय बताया।

Image

CEAT टायर

Photo : iStock

Ceat Tyres: भारत की दिग्गज टायर कंपनी सिएट लिमिटेड ने शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर करने का ऐलान किया। सिएट ने प्रेस रिलीज में कहा कि कंपनी जीएसटी का 100 प्रतिशत फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर करेगी। कंपनी की ओर से अपने सभी उत्पादों पर जीएसटी में कटौती की गई है और नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

सरकार ने नए न्यूमेटिक टायरों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि अब ट्रैक्टर टायरों और ट्यूबों पर पांच प्रतिशत जीएसटी दर लागू होगी। सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अर्नब बनर्जी ने जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने को एक समयोचित और प्रगतिशील निर्णय बताया।

बनर्जी ने कहा, "जीएसटी की कम दरों से टायर उद्योग और उपभोक्ताओं, दोनों को बहुत लाभ होगा। इससे विभिन्न क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए वाहन के स्वामित्व और संचालन की लागत कम होगी और टायरों को बदलना अधिक किफायती हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि टायरों को समय पर बदलने से हमारी सड़कें भी सुरक्षित होंगी। इस कदम से औपचारिकता और बेहतर अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही इस क्षेत्र में सतत विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

उद्योग सूत्रों के अनुसार, प्रतिस्थापन मांग के चलते इस वित्तीय वर्ष में घरेलू टायर उद्योग में 7-8 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। शहरी मांग कम होने के बावजूद, प्रतिस्थापन मांग को अनुकूल ग्रामीण रुझान, त्योहारी मांग और उपभोग पर अपेक्षित ब्याज दरों में कटौती जैसे कारकों से समर्थन मिलने की संभावना है।

यह वृद्धि क्षमता विस्तार में निरंतर निवेश, बेहतर विनिर्माण दक्षता और अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने से भी प्रेरित है। भारत के जीएसटी सुधारों से मुद्रास्फीति में 75 आधार अंकों तक की कमी आने तथा उपभोग व्यय में 1 लाख करोड़ रुपए तक की वृद्धि होने की उम्मीद है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article