ऑटो न्यूज़

BMW ने भारत में लॉन्च की तूफानी रफ्तार वाली नई M2, गजब दिखती है स्पोर्ट्स कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 8, 2023, 08:50 PM IST

BMW ने भारत में नई M2 स्पोर्ट्स कार लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 98 लाख रुपये है। ये तूफानी रफ्तार वाली कार है जिसका दमदार इंजन सिर्फ 4.1 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंट स्पीड देता है।

Image

भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्पोर्ट्स कार के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मुहैया कराया गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई बीएमडब्ल्यू एम2 भारत में हुई लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 98 लाख
  • दिखने में खूबसूरत और सुपरफास्ट कार

New BMW M2 Launched In India: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने देश में नई एम2 स्पोर्ट्स कार लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 98 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस मॉडल को भारत में नहीं बनाती, बल्कि ये पूरी तरह आयातित कार है और बतौर कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट बेची जाएगी। भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्पोर्ट्स कार के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मुहैया कराया गया है। 2023 बीएमडब्ल्यू एम2 के साथ 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सामान्य तौर पर 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, कंपनी ने यहां 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया है।

तूफानी रफ्तार वाली स्पोर्ट्स कार

बीएमडब्ल्यू ने नई एम2 के साथ दमदार टर्बो इंजन दिया है जो 460 बीएचपी ताकत और 550 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये कार सिर्फ 4.1 सेकंड में ही 0-100 किमी रफ्तार पकड़ लेती है। रफ्तार के हिसाब से इस कार को एक्टिव एम डिफरेंशियल, लॉन्च कंट्रोल फंक्शन, अडेप्टिव एम सस्पेंशन, एम सर्वोट्रॉनिक और एम ड्राइव मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

दिखने में लाजवाब है नई एम2

बीएमडब्ल्यू एम 2 ना सिर्फ सुपरफास्ट कार है, बल्कि दिखने में भी ये लाजवाब है। इसके अगले हिस्स्े में फ्रेमलेस किडनी ग्रिल, अडेप्टिव एलईडी हेडलैंप्स के साथ विकल्प में एम शेडो लाइन टिंट दिए गए हैं। इसके अलावा अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः 19 और 20-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। ये कार 5 रंगों में उपलब्ध कराई गई है जिनमें एल्पाइन व्हाइट, ब्लैक सफायर, एम जेंडवूर्ट ब्लू, एम ब्रूकलिन ग्रे और एम टोरंटो रेड शामिल हैं।

फीचर्स में भी फुली लोडेड कार

फीचर्स की बात करें तो नई एम2 के साथ 12.3-इंच फुली डिजिअल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिले हैं जो मुड़े हुए हैं। इसके अलावा एम स्पोर्ट सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर वाला 464 वाट हार्मन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल और कनेक्टेड पैकेज प्रोफेशनल, पार्किंग असिस्ट, हेड्स अप डिस्प्ले, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डिजिटल की जैसे फीचर्स भी नई कार को मिले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article