ऑटो न्यूज़

Pulsar NS400 launch date: बजाज की आ रही अब तक की सबसे पावरफुल पल्सर, जानें क्या हो सकती है कीमत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 28, 2024, 05:08 PM IST

Pulsar NS400 launch date:बजाज ऑटो जल्द अपनी अब तक की सबसे बड़ी पल्सर मार्केट में लॉन्च करेगी। यह कंपनी की मोस्ट अवेटेड मोटरसाइकिल बजाज पल्सर NS400 है।

Image

बजाज पल्सर NS400 370.2cc लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस हो सकती है। (प्रतीकात्मक फोटो-bajaj pulsar ns400)

Photo : Twitter

Pulsar NS400 launch date: यदि आप नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके आ सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो जल्द अपनी अब तक की सबसे बड़ी पल्सर मार्केट में लॉन्च करेगी। यह कंपनी की मोस्ट अवेटेड मोटरसाइकिल बजाज पल्सर NS400 है। कहा जा रहा है कि बजाज की अपकमिंग नई पल्सर 11 साल पहले लॉन्च हुई पॉपुलर NS200 सीरीज पर बेस्ड होगी। बजाज की अपकमिंग मोटरसाइकिल में ग्राहकों को पहले के सभी पल्सर से अधिक पावरफुल और बड़ी कैपेसिटी वाला इंजन मिलेगा। बता दें कि अपकमिंग बजाज पल्सर NS400 की (एक्स–शोरूम) कीमत 2 लाख रुपये से कम हो सकती है।

NS400 का इंजन

कंपनी की अपकमिंग बजाज पल्सर NS400 370.2cc लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस हो सकती है। अपकमिंग बाइक 40bhp की पावर जनरेट करती है। जबकि बाइक का इंजन 6–स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप एसिस्ट क्लच के साथ लैस होगा।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

अपकमिंग बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क्स, एक डिजिटल कंसोल, प्री-लोड एडजस्टेबिलिटी के साथ एक मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, डुअल-चैनल ABS सिस्टम, रियर और फ्रंट में डिस्क ब्रेक और एक स्लिपर एंड असिस्ट क्लच फीचर्स से लैस हो सकता है।

बाइक की डिजाइन

बजाज ऑटो अपनी अपकमिंग बाइक को और अधिक मजबूत बनाने के लिए चेचिस को अपडेट कर सकती है। बजाज की अपकमिंग मोटरसाइकिल कॉम्पैक्ट डिजाइन और धांसू स्टाइल के साथ आएगी। अपकमिंग बाइक का वजन भी पहले की तुलना में हल्का होने की संभावना है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article