ऑटो न्यूज़

सिंगल चार्ज पर 200 किमी चलेगा ये Electric Scooter! 1 लाख रुपये से कम शुरुआती दाम

अगर आप भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Ather Konarc को खरीद सकते हैं। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है।

Image

Ather ने लॉन्च किया 200 किमी की दमदार रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। Ather Energy ने अपना नया Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 99 999 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर को रोजाना इस्तेमाल के लिए खरीदा जा सकता है क्योंकि कंपनी ने इस मॉडल को कंफर्टेबल राइडिंग और आसान मेंटेनेंस को ध्यान में रखकर ही तैयार किया है।

बैटरी लाइफ, रेंज को लेकर नहीं आएगी परेशानी

आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर बैटरी की लाइफ, रेंज, घर पर चार्जिंग और पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेचने जैसी समस्याएं आती हैं। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी ने अपने ग्राहकों की इन सभी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है। Konarc के साथ कंपनी ने नई बैटरी टेक्नोलॉजी, अपार्टमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने के लिए स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम और पुराने EV की स्थिति और रीसेल वैल्यू बताने वाला नया टूल भी पेश किया है।

Ather Konarc में क्या है खास?

Ather Konarc कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल है। इसमें आरामदायक राइडिंग, बेहतर स्टेबिलिटी, प्रैक्टिकल फीचर्स और आसान मेंटेनेंस पर ध्यान दिया गया है। Konarc को S और Z लाइनअप के तहत कुल छह वेरिएंट में पेश किया गया है। इन वेरिएंट्स में दावा की गई IDC रेंज 100 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक होगी।

स्कूटर की एक खास बात इसका 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवल है। इससे लंबे समय तक स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए सर्विसिंग को आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

Konarc में Advanced Electronic Braking System (AeBS), MagicKey, AutoPop और AirWalk मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ऑनबोर्ड और कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम के जरिए तेज चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

बैटरी खराब होने से पहले मिलेगा अलर्ट

Ather ने Konarc के साथ अपनी पांचवीं जेनरेशन Bedrock Battery Platform भी पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत BreachSense सिस्टम है।

कंपनी के अनुसार, यह तकनीक किसी बड़े एक्सीडेंट के बाद बैटरी को होने वाले बहुत छोटे नुकसान का पता लगाने के लिए डिजाइन की गई है। इसके जरिए बैटरी में नमी पहुंचने के संभावित खतरे को भी पहचाना जा सकता है और समस्या गंभीर होने से पहले राइडर को अलर्ट किया जा सकता है।

नई बैटरी में बेहतर सेल बैलेंसिंग की सुविधा भी दी गई है। Ather का दावा है कि इससे बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी के अनुसार, नई बैटरी करीब 1 लाख से 1.2 लाख किलोमीटर तक इस्तेमाल के बाद भी लगभग 70 प्रतिशत स्टेट ऑफ हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।

बैटरी को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कंपनी 10 साल या 1 लाख किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वारंटी भी दे रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article