महज 2 घंटे में बिक गई ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देती है 418 KM तक रेंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 06:13 PM IST

Volvo ने आखिरकार भारत में पूरी तरह इलेक्ट्रिक XC40 Recharge लॉन्च कर दी है जिसकी बुकिंग शुरू होते ही इस कार की सभी 150 यूनिट बिक गई हैं. वॉल्वो ने भारत में इस ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये रखी है.

महज 2 घंटे में बिक गई ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देती है 418 KM तक रेंज

Volvo XC40 Recharge EV Sold Out In India: वॉल्वो ने ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार भारत में 2022 XC40 रिचार्ज लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये है. कंपनी ने भारतीय मार्केट में इस साल बेचने के लिए सिर्फ 150 यूनिट ही अलॉट की थीं जो कचोड़ी-समोसों की तरह महज दो घंटे में बिक गईं. इस पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार को भारत में ही असेंबल किया जा रहा है और इस कीमत के साथ XC40 रिचार्ज अभी के लिए देश की सबसे सस्ती लग्जरी कार बन गई है. कंपनी ने बुधवार सुबह 11 बजे अपनी वेबसाइट पर इस कार के लिए बुकिंग शुरू की थी जो महज दो घंटे में बिक गई. 

मिले 19-इंच के डुअल टोन अलॉय 

कंपनी ने पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV का इकलौता फुली लोडेड पी8 एडब्ल्यूडी वेरिएंट देश में पेश किया है जिसकी डिलीवरी ग्राहकों को अक्टूबर 2022 से मिलने लगेगी. इसके फ्यूल से चलने वाले वर्जन से अलग दिखाने के लिए वॉल़्वो ने इलेक्ट्रिक XC40 को बॉडी कलर वाली सपाट ग्रिल और इसपर वॉल्वो बैज दिया है. इसके अलावा बाहरी हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स, 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, अगले और पिछले बंपर्स पर ब्लैक क्लैडिंग और एलईडी टेललाइट्स नई XC40 रिचार्ज को मिले हैं. 

जोरदार फीचर्स से लैस है ई-SUV 

वॉल्वो इंडिया ने नई XC40 रिचार्ज 2022 को कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें पूरी तरह डिजिटल 12-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स के साथ मेमोरी फंक्शन, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 13 स्पीकर्स वाला हार्मन कार्डन से लिया गया म्यूजिक सिस्टम और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. कुल मिलाकर नई इलेक्ट्रिक SUV का इंटीरियर दिखने में काफी खूबसूरत है और इसकी क्वालिटी भी प्रीमियम है. 

28 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज होगी 

वॉल्वो XC40 रिचार्ज के साथ 78 किलोवाट-आवर बैटरी पैक दिया गया है जो 402 बीएचपी ताकत और 660 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसकी मोटर चारों पहियों को ताकत देती है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसे 418 किमी तक चलाया जा सकता है. नई XC40 रिचार्ज 4.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा तक सीमित रखी गई है. ये बैटरी पैक 150 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 28 मिनट में 0-80 फीसदी चार्ज हो जाता है. 

End of Article