ये नया बाइक ब्रांड इसी साल भारत में लॉन्च करेगा 5 नई मोटरसाइकिल, लुक में बेहद खूबसूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 10:18 PM IST

भारत के अदीश्वर ऑटो के साथ चीन की मोटरसाइकिल निर्माता जोंटेस ने साझेदारी की है और ये कंपनी इस साल के अंत तक 5 नई बाइक्स भारत में लॉन्च करने वाली है. दावा है कि इन बाइक्स का 80 फीसदी उत्पादन घरेलू होगा.

ये नया बाइक ब्रांड इसी साल भारत में लॉन्च करेगा 5 नई मोटरसाइकिल, लुक में बेहद खूबसूरत

Zontes Bikes Comin To India: अदीश्वर ऑटो राइड इंडिया ने चीन के मोटरसाइकिल ब्रांड जोंटेस को भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है, यानी अब ये दोनों कंपनियां साझेदारी में काम शुरू करने वाली हैं. ये कंपनी बेनेली, कीवे और मोटो मोरिनी ब्रांड्स की बाइक्स भारत में पहले से बेच रही है और अब जोंटेर इस फैमिली का सबसे जाता सदस्य बन गई है. 2003 में शुरू हुई जोंटेस पर गुआंडोंग तायो मोटरसाइकिल टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड का मालिकाना हक है और आधुनिक इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बनाने के अलावा ये कंपनी बाइक निर्माण भी करती है. 

बाइक के 80 फीसदी पुर्जे घरेलू 

जोंटेस का कहना है कि बाइक के 80 फीसदी पुर्जों का निर्माण इन-हाउस किया जाता है. भारत में जोंटेस की मोटरसाइकिल एएआरआई के अंतर्गत मौजूदा ब्रांड्स के लिए मौजूदा स्वतंत्र डीलरशिप द्वारा बेची जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए एएआरआई के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास झाबख ने कहा कि ये भारतीय मार्केट के लिए एक यंग, बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक ब्रांड है. इसकी मोटरसाइकिल इंजीनियरिंग का नया स्टैंडर्ड तय करेंगी और आधुनिक तकनीक पर पूरा ध्यान बना रहेगा. 

साल के अंत तक आएंगी 5 बाइक्स 

जोंटेस ने इस साल के अंत तक 5 नए प्रोडक्ट्स के साथ भारत में कामकाज शुरू करने का प्लान बनाया है. इसके लिए एक स्वतंत्र डीलरशिप नेटवर्क भी कंपनी स्थापित करेगी. ब्रांड की ग्लोबल रेंज में 125 सीसी से लेकर 312 सीसी तक क्षमता वाले टू-व्हीलर्स मौजूद हैं. हालांकि रोजाना इस्तेमाल में आने वाली बाइक्स से इतर ये लाइफस्टाइल बाइक्स हैं, इनमें 310आर2 स्ट्रीटफाइटर, 310टी2 एडवेंचर टूरर और 310एक्स2 स्पोर्ट्स टूरर जैसी कई बाइक्स शामिल हैं. 

End of Article