ऑटो न्यूज़

इस दिवाली मचेगी धूम, Hyundai Bayon से लेकर Maruti WagonR Facelift तक ये 10 दमदार गाड़ियां लेंगी एंट्री

अगर आप एक नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस दिवाली Renault Triber Turbo से लेकर Maruti WagonR Facelift तक कई दमदार कारों की एंट्री होने जा रही है।

Image

इस दिवाली लॉन्च होने जा रही हैं ये 10 शानदार गाड़ियां

Upcoming Cars 2026: अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अक्टूबर 2026 के अंत तक Maruti Suzuki, Hyundai, Tata, Mahindra, Kia, Toyota, Honda, Renault और Skoda जैसी कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में नए मॉडल या अपडेटेड कारें पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक कारों के साथ फेसलिफ्ट मॉडल भी शामिल हैं। आइए जल्दी से टॉप 10 अपकमिंग कारों पर एक नजर डाल लेते हैं-

Hyundai Bayon

Hyundai Bayon भारत में Creta के साथ बिकने वाली कंपनी की दूसरी मिड-साइज SUV हो सकती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

Maruti WagonR Facelift

बलेनो फेसलिफ्ट के बाद मारुति अपने ग्राहकों के लिए अब Maruti WagonR Facelift लाने जा रही है। इस हैचबैक में 1.2 लीटर, तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। अपडेटेड मॉडल में इनसाइड के साथ-साथ बाहरी डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tata Safari EV

Tata Safari EV को Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसमें Harrier EV के 65kWh और 75kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसकी रेंज एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। SUV में बंद ग्रिल, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील और EV बैजिंग जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Kia Carens, Carens Clavis CNG

Kia भारत में Carens और Carens Clavis के CNG वेरिएंट पेश करने वाली है। दोनों मॉडल में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट मिलने की बात कही गई है। CNG वर्जन करीब 93bhp पावर और 123Nm टॉर्क दे सकते हैं।

Mahindra Thar Facelift

2026 Mahindra Thar Facelift में Thar Roxx से इंस्पायर्ड डिजाइन और फीचर अपडेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, मौजूदा 1.5 लीटर डीजल, 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

Renault Triber Turbo

Renault Triber को जल्द ही 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन 100PS की अधिकतम पावर और 160Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। इसमें मैनुअल और CVT दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia के अपडेटेड मॉडल में डिजाइन और इंटीरियर में मामूली बदलाव किए गए हैं। इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगा। इसके अक्टूबर के अंत तक शोरूम में आने की उम्मीद है।

Honda Elevate Facelift

Honda Cars अपने ग्राहकों के लिए Honda Elevate Facelift को अक्टूबर 2026 में पेश कर सकती है। इसमें अंदर और बाहर हल्के बदलाव होंगे, जबकि 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की उम्मीद है। यह फेसलिफ्ट मॉडल manual और CVT gearbox ऑप्शन के साथ मिल सकता है।

Toyota Glanza Facelift

Toyota Glanza Facelift में नए Baleno जैसे डिजाइन और फीचर अपडेट मिलने की संभावना है। इसमें नया 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो 81bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क देगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article