TATA की इस गाड़ी में एक साथ सफर कर सकते हैं 15 लोग, जॉइंट फैमिली के लिए सटीक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 10:25 PM IST

Tata Motors ने नेपाल के मार्केट में बिल्कुल नई BS6 Tata WInger लॉन्च कर दी है जिसमें एक साथ 15 लोग सफर कर सकते हैं. ये वाहन कई साइज में आता है और कंपनी ने इसकी पूरी रेंज नेपाल के मार्केट में उतारी है.

TATA की इस गाड़ी में एक साथ सफर कर सकते हैं 15 लोग, जॉइंट फैमिली के लिए सटीक

Tata Winger BS6 Launched In Nepal: टाटा मोटर्स ने अपने सोल ऑथोराइज्ड डीलरशिप सिपरादी ट्रेडिंग के साथ मिलकर नेपाल में टाटा विंगर बीएस6 की पूरी रेंज लॉन्च कर दी है. टाटा विंग के साथ एप्लिकेशन की पूरी रेंज मिलती है जिसमें कार्गो, स्कूल, स्टाफ और टूर एंड ट्रेवल्सय शामिल हैं. सिपरादी ट्रेडिंग अपने देशव्यापी नेटवर्क के जरिए इसकी सेल्व और सर्विस का जिम्मा संभालेगी. ये टाटा मोटर्स का बड़े साइज का व्हीकल है जिसमें 5 या 7 नहीं, बल्कि 15 लोग तक एक साथ सफर कर सकते हैं. इसके अलावा ये गाड़ी 12-सीटर व्यवस्था में भी मिलती है. 

इसे चलाने का खर्च कम 

इस लॉन्च पर बात करते हुए टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट में इंटरनेशनल बिजनेस एंड स्ट्रेटेजी के वाइस प्रेसिडेंट अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, “हमें खुशी है कि टाटा मोटर्स अनेक दमदार वाहनों को नेपाल में काफी पसंद किया जा रहा है. टाटा विंगर बीएस6 उन सभी ग्राहकों के लिए सटीक विकल्प है जो मुनाफा कमाना चाहते हैं और इसे चलाने का खर्च भी कम चाहते हैं. टाटा विंगर एक जानदार वाहन है जो नेपाल में काफी कारगर वाहन साबित होने वाली है.” 

विंगर को मिला 2.2-लीटर डायकोर इंजन 

टाटा विंगर के साथ 2.2-लीटर डायकोर इंजन मिला है जो पहले से ज्यादा दमदार होने के अलावा बेहतर माइलेज के साथ आया है. इसके साथ ईको स्विच और गियर शिफ्ट एडवाइजर भी मिलता है जिसकी मदद से माइलेज को और भी बेहतर बनाया जा सकता है. टाटा विंगर एक दमदार वाहन है जो पहाड़ों और फ्लायओवर्स पर आसानी से चढ़ता है. इसके अलावा विंगर को इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है जो एंटीरोल बार्स और हाइड्रॉलिक शॉक अबजॉर्बर्स भी दिए गए हैं. 

सेफ्टी फीचर्स में भी जोरदार 

टाटा मोटर्स ने विंगर स्कूल बीएस6 के साथ एबीएस, एफडीएसएस (फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम) और फॉगलैंप्स शामिल हैं. विंगर कार्गो को शहरी ग्राहकों के हिसाब से तैयार किया गया है और ये 1,680 किग्रा तक भार उठा सकती है. 

End of Article