सिंगल चार्ज में 236 KM तक चलेगा ये तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखते ही खरीदने का मन करेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:03 PM IST

Simple Energy जल्द मार्केट में अपना पहला प्रोडक्ट Simple One Electric Scooter लॉन्च करने वाली है. ये लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो सिंगल चार्ज में 236 KM तक चलता है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है.

सिंगल चार्ज में 236 KM तक चलेगा ये तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखते ही खरीदने का मन करेगा

Simple One Electric Scooter: बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप सिंपल एनर्जी बहुत जल्द मार्केट में बिल्कुल नया और कंपनी का पहला प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. इसका नाम सिंपल वन है जो एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर है. सिंपल वन को इंडियन पैराडाइस यानी सुल्ताना बुलबुल नाम की एक चिड़िया से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है. ये दिखने में काफी ऐग्रेसिव है और स्पोर्टीनेस के साथ अगले और पिछले हिस्से को पैनापन दिया गया है. सिंपल वन चार रंगों में पेश की गई है जिनमें नम्मा रेड, अज़्योर ब्लू, ग्रेस व्हाइट और ब्रेजन ब्लैक शामिल हैं. 

बैटरी सेटअप 

सिंपल वन का बैटरी सेटअप काफी जोरदार है जो दो हिस्सों में बंटा हुआ है, फुट बोर्ड पर लगा फिक्स्ड बैटरी पैक और सीट के नीचे मिला रिमूवेबल बैटरी पैक. कहने का मतलब अगर आप पांचवे या छठे माले पर रहते हैं तो भी आपको इसकी चार्जिंग को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सीट के नीचे से बैटरी निकालिए और घर में लाकर चार्ज कीजिए. कंपनी की मानें तो अलग हो सकने वाली ये बैटरी सिंगल चार्ज में 45-50 किमी तक रेंज देती है. 

रफ्तार, राइड मोड्स  

राइडर द्वारा चुने गए मोड का इस स्कूटर की रेंज पर काफी असर पड़ता है. कहने का मतलब अगर आप ईको मोड में इसे चला रहे हैं तो आपको 236 किमी तक रेंज मिलती है, लेकिन इसकी रफ्तार 45 किमी/घंटा तक सीमित हो जाती है, वहीं सॉनिक मोड में आपको 105 किमी/घंटा रफ्तार मिलती है, लेकिन इसकी रेंज घटकर कुछ 100.105 किमी तक रह जाती है. एक और दिलचस्प मोड आपको यहां मिलता है जिसे आसान भाषा में रिवर्स गियर कहा जाता है. अब करते हैं रफ्तार की बात, तो सिर्फ 2.95 सेकंड में ये ईवी 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है और ये इस क्लास का सबसे ज्यादा 72 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. 

हाइटेक फीचर्स से लैस है सिंपल वन  

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ना सिर्फ खूबसूरत और तेज रफ्तार बनाया है, बल्कि इसके फीचर्स भी तगड़े हैं. 7-इंच का ये इंसट्रूमेंट कंसोल आपको स्कूटर की तमाम जानकारी देता है. चाहे राइडिंग मोड हो, या बैटरी का रियल टाइम स्टेटस. ईवी के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है जिसकी जानकारी इसी डिस्प्ले पर मिलती है. इसके अलावा अपने स्मार्टफोन से आप ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्ट कर सकते हैं. इसके गूगल मैप पर आप डेस्टिनेशन सिलेक्ट करके सीधे अपने मनचाही जगह पर पहुंच सकते हैं. इसके अलावा जिओ फेंसिंग, रिमोट ऐक्सेस, राइड स्टेटिस्टिक्स और रिमोट लॉकिंग जैसे फीचर्स भी आपको सिंपल वन के साथ मिलते हैं. 

कीमत और मुकाबला  

अब करते हैं कीमत की बात. इसकी एक्सशोरूम कीमत सिर्फ 1 लाख 10 हजार रुपये है जो मुकाबले के हिसाब से काफी कम है. मतलब अगर आप दिल्ली में सिंपल वन खरीदते हैं तो स्टेट सब्सिडी घटाकर ये स्कूटर आपको करीब 1 लाख रुपये में मिल जाएगा. इसका मुकाबला Ather 450 और 450X के अलावा Ola S1 Pro से होने वाला है. मुकाबले के ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन से ना सिर्फ महंगे हैं, बल्कि फीचर्स से लेकर रफ्तार और रेंज से लेकर सेफ्टी में भी इससे पिछड़ गए हैं. तो अगर सितंबर या अक्टूबर 2022 तक आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसे एक बार जरूर चलाकर देखें.

End of Article