नए फीचर के साथ लॉन्च हुई Mahindra Bolero, अब इतनी हो गई कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 06:43 PM IST

Mahindra Bolero भारतीय बाजार में एक काफी पॉपुलर SUV है। अब कंपनी ने इस SUV को नए सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया है। 2022 Mahindra Bolero सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग्स के साथ लॉन्च किया गया है।

नए फीचर के साथ लॉन्च हुई Mahindra Bolero, अब इतनी हो गई कीमत

Mahindra Bolero भारतीय बाजार में एक काफी पॉपुलर SUV है। अब कंपनी ने इस SUV को नए सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया है। 2022 Mahindra Bolero सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग्स के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसे में अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये से लेकर 9.86 लाख रुपये तक हो गई है। 

अब तक Bolero केवल ड्राइवर-साइड एयरबैग के साथ बिकती थी। हालांकि, 1 जनवरी 2022 से प्रभावी हुए नए सेफ्टी नॉर्म्स को ध्यान रखकर SUV को अपडेट किया गया है। नए निय के मुताबिक, सभी गाड़ियों में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग अनिवार्य कर दिया गया है। एडिशनल एयरबैग देने के लिए Mahindra ने Bolero के डैशबोर्ड के को-ड्राइवर साइड पर लगे ग्रैब हैंडल को हटा दिया है। 

इस नए सेफ्टी फीचर के अलावा 2022 Bolero में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस SUV में मिलने वाले बाकी सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ABS, रियर पार्किंग सेंसर, एक हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीटबेल्ट रिमाइंडर सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। 

Mahindra Bolero बााजार में सिंगल  1.5-लीटर, थ्री-सिलिंडर mHAWK75 डीजल इंजन के साथ आती है। ये इंजन 3,600 RPM पर 75 hp का पावर और 1600-2200 RPM के बीच 210 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 

फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ के साथ म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल AC, पावर स्टीयरिंग और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 2022 Mahindra Bolero तीन वेरिएंट्स- B4, B6 और B6 (O) में आती है। 

End of Article