ऑटो न्यूज़

बस 2 दिन का इंतजार! 2026 Toyota Glanza Facelift नए लुक में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार

Toyota अपने ग्राहकों के लिए 2026 Toyota Glanza Facelift लाने जा रही है। कंपनी ने इस नए मॉडल का टीजर भी जारी कर दिया है।

Image

नई टोयोटा ग्लैंजा 2 दिन में लॉन्च के लिए तैयार (Representative image)

Toyota Kirloskar Motor भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैक टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) का फेसलिफ्ट मॉडल 14 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में नई कार का पहला टीजर जारी किया है, जिसमें नई कार के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिली है।

नए मॉडल में डिजाइन के साथ इंजन, कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स में भी बदलाव मिलने की उम्मीद है। आइए जल्दी से जान लेते हैं कि 2026 Toyota Glanza Facelift किन खूबियों के साथ एंट्री ले सकती है-

कैसा होगा नई ग्लैंजा का लुक

2026 Toyota Glanza Facelift के टीजर से इसके फ्रंट लुक में बदलाव के संकेत मिले हैं। नई कार में ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रिल के साथ क्रोम फिनिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, बोनट के अगले हिस्से के पास Toyota का लोगो दिया जा सकता है। फ्रंट बंपर को भी नए डिजाइन में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसमें U-शेप का क्रोम एलिमेंट और चौकोर LED फॉग लैंप हाउसिंग मिल सकती है।

कार के साइड और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम है। हालांकि, नए 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। टीजर में कार का रेड कलर भी नजर आया है।

इंजन में हो सकता है बदलाव

नई ग्लैंजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। मौजूदा पेट्रोल इंजन की जगह कंपनी 1.2-लीटर Z-Series तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है। इसकी संभावित पावर 83 bhp और टॉर्क 112 Nm बताया जा रहा है। वहीं, ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट भी जारी रह सकता है। हालांकि, इंजन और गियरबॉक्स को लेकर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मिलेंगे वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स

फेसलिफ्ट मॉडल में केबिन को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और बेहतर साउंड सिस्टम भी मिलने की संभावना है। कार में Level 2 ADAS तकनीक शामिल किए जाने की भी चर्चा है। इससे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

नई ग्लैंजा की बढ़ जाएगी कीमत

मौजूदा Toyota Glanza की एक्स-शोरूम कीमत 6.73 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है। नए डिजाइन और नए फीचर्स के चलते फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत बढ़ सकती है। कंपनी 14 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान इसकी आधिकारिक कीमत, वेरिएंट और फीचर्स की जानकारी देगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article