ऑटो न्यूज़

Tata Nexon का माइलेज अब छुएगा आसमान, सितंबर में लॉन्च होने वाला है CNG वेरिएंट

Tata Nexon iCNG Launch Timeline: टाटा मोटर्स सितंबर 2024 में नई नैक्सॉन सीएनजी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। 7 अगस्त को लॉन्च होने वाली नई टाटा कर्व के बाद ये कंपनी की ओर से बहुत महत्वपूर्ण लॉन्च होगा। कुल मिलाकर कई नए प्रोडक्ट्स के साथ टाटा मोटर्स त्योहारी सीजन में धमाल मचाएगी।

Image

कई नए प्रोडक्ट्स के साथ टाटा मोटर्स त्योहारी सीजन में धमाल मचाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन सीएनजी जल्द होगी लॉन्च
  • 7 अगस्त को लॉन्च होगी नई कर्व SUV
  • सितंबर में नैक्सॉन सीएनजी लॉन्च होगी

Tata Nexon iCNG Launch Timeline: टाटा मोटर्स लगातार भारतीय मार्केट में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है और इन्हीं नई कारों के साथ त्योहारों के सीजन में धूम मचाएगी। 7 अगस्त को टाटा कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च होने वाली है, वहीं सितंबर में नैक्सॉन का सीएनजी वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाएगा। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर सीएनजी वेरिएंट आधारित है। ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए गए हैं। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप

टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ भारत का पहला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो सीएनजी से चलता है। इसके अलावा नई कार को बहुत से नए फीचर्स भी दिए गए हैं। टाटा ने नई नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ हालिया कारों की तर्ज पर डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप दिया है जिसकी क्षमता कुल 60 लीटर है। यानी आप एक बार एसयूवी को फुल टैंक कराने पर लंबी दूरी तय कर सकेंगे। इसके अलावा सीएनजी कारों की सबसे बड़ी समस्या यानी बूट स्पेस ना मिलने का भी यहां हल निकल आया है। एसयूवी के साथ 230 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे

टाटा नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ दमदार बूट स्पेस के अलावा सिंगल अडवांस्ड ईसीयू, सीएनजी फंक्शन का डायरेक्ट स्टार्ट, दोनों फ्यूल्स के बीच ऑटो स्विच और एनजीवी1 यूनीवर्सल टाइप नोज की मदद से तेजी से सीएनजी भरने जैसी सर्विस मिलेंगी। टाटा कई नई और अपडेटेड इलेक्ट्रिक कारें भी मार्केट में लाने वाली है जिनमें हैरियर ईवी भी शामिल है। इसे कुछ समय पहले ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और स्पाय फोटोज में ये इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आ रही है। कंपनी अन्य कई दिलचस्प प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article