भारत के कई हिस्सों में सर्दियां डीजल कारों के लिए चुनौती बन जाती हैं। ठंड में इंजन स्टार्ट न होना, डीजल का गाढ़ा होना और इंजन की परफॉर्मेंस गिरना आम समस्याएं हैं। अगर आप भी हर सर्दियों में अपनी डीजल कार से परेशान होते हैं, तो इन आसान टिप्स की मदद से आप अपने इंजन को पूरी सर्दी में फिट, भरोसेमंद और स्मूद रख सकते हैं।
- डीजल की क्वालिटी- विंटर-ग्रेड डीजल और एंटी-जल एडिटिव इस्तेमाल करें ठंड में डीजल जमने लगता है, जिससे ईंधन फिल्टर तक नहीं पहुंच पाता और कार स्टार्ट नहीं होती। इसलिए भरोसेमंद पेट्रोल पंप से विंटर-ग्रेड डीजल भरवाएं। साथ ही
STP Diesel Treatment जैसे एंटी-जल एडिटिव का उपयोग फायदेमंद रहेगा। - टैंक फुल- हमेशा टैंक फुल रखें आधा टैंक होने पर अंदर नमी जमकर बर्फ बन सकती है, जिससे फ्यूल सप्लाई बाधित होती है। फुल टैंक रखने से नमी जमा नहीं होती और डीजल जमने का खतरा भी कम होता है।
- बैटरी हेल्थ- बैटरी की हेल्थ चेक करवाएं सर्द मौसम में बैटरी की पावर कम हो जाती है और इंजन क्रैंक करने में दिक्कत आती है। इसलिए बैटरी टेस्ट करवाएं, टर्मिनल्स की जंग साफ करें और चार्जिंग सिस्टम को भी चेक कराएं।
- इंजन ऑयल- सही ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करें ठंड में इंजन ऑयल गाढ़ा होने से इंजन को चलने में दिक्कत होती है। कार मैन्युअल में दिए गए 5W-30 या 5W-40 ग्रेड सिंथेटिक ऑयल का इस्तेमाल करें ताकि इंजन को शुरुआत से ही सही लुब्रिकेशन मिले।
- कूलेंट लेवल- कूलेंट का लेवल और मिश्रण जांचें कूलेंट इंजन को फ्रीज होने से बचाता है। सही एंटीफ्रीज–वाटर रेशियो का ध्यान रखें। जरूरत पड़े तो हाइड्रोमीटर से चेक कराएं।
- प्लग की जांच- ग्लो प्लग की जांच कराएं स्टार्टिंग में दिक्कत, ज्यादा सफेद धुआं या इंजन का असमान चलना। ये सब ग्लो प्लग की खराबी के लक्षण हैं। ऐसे में इन्हें बदलवाना जरूरी है।
- इंतजार रहेगा बेहतर- कार स्टार्ट करते ही एक्सेलरेटर न दबाएं सुबह कार स्टार्ट करने के बाद 3–5 मिनट तक इंजन को आइडल पर गर्म होने दें। कोशिश करें कि कार को ढके हुए स्थान पर पार्क करें ताकि तेज ठंडी हवा और फ्रॉस्ट का असर कम पड़े।
- सर्विसिंग- सर्दियों से पहले कार की सर्विस जरूर करवाएं बेल्ट, होज और फिल्टर्स की समय पर जांच सर्दियों में किसी भी बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
