ऑटो न्यूज़

कम बजट में EV खरीदने का सपना होगा पूरा, BaaS मॉडल पर खरीदें ये 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

क्या आपकों भी लगता है कि ईवी खरीदना आपके बजट से बाहर है, अगर हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आप Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल चुन सकते हैं।

Image

Tata Tiago EV (Photo: X handle/@Tataev)

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, लेकिन कई ग्राहकों के लिए ईवी की ऊंची शुरुआती कीमत अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी समस्या का समाधान देने के लिए कई वाहन निर्माता Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लेकर आए हैं। इस व्यवस्था में ग्राहक को कार की बैटरी अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होती। बैटरी की लागत वाहन की कीमत से अलग कर दी जाती है, जिससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है। बाद में ग्राहक बैटरी के लिए किराया या इस्तेमाल के आधार पर पे करता है। ऐसे ग्राहकों के लिए जो कम शुरुआती बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, उनके लिए कुछ सस्ते मॉडल की ही जानकारी दे रहे हैं-

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV की बात करें तो यह BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) प्रोग्राम के तहत खरीदी जा सकने वाली सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना होता है। Tata Tiago EV में 19 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। इनमें फ्रंट-एक्सल पर लगा परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर पावर देता है।

MG Comet EV

MG Comet EV देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। BaaS प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती कीमत और भी कम हो जाती है। MG Comet EV का BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) प्रोग्राम 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू होता है, जबकि बैटरी किराया 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।

Tata Punch EV

इसके अलावा, Tata Punch EV भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक SUV BaaS प्रोग्राम के तहत काफी कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी किराया 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर है। Tata Punch EV में 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। दोनों बैटरी पैक फ्रंट एक्सल पर लगे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर देते हैं।

MG Windsor EV

आप MG Windsor EV भी खरीद सकते हैं, जिसकी BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल के लिए बैटरी किराया 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। MG Windsor EV में 38 kWh और 52.9 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। इन बैटरी पैक्स से मिलने वाली पावर एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को भेजी जाती है, जो 134.14 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क पैदा करती है।

Maruti Suzuki e Vitara

आप Maruti Suzuki e Vitara भी खरीद सकते हैं, जिसकी BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल के लिए बैटरी किराया 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 144 bhp और 171 bhp पावर वाले दो मोटर विकल्प दिए हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article